Raghav Chadda | Raghav Political Future | Raghav Chadda Removed Rajya Sabha Deputy Leader post | राघव चड्डा को राज्यसभा में बोलने का मौका मिलेगा?

Date:


होमताजा खबरदेश

राघव चड्डा को RS में बोलने का मिलेगा मौका? AAP नेता अशोक मित्तल ने बताया सबकुछ

Last Updated:

Raghav Chadda Political Future: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है. ऐसा पार्टी लाइन का पालन न करने और संसद में हाईकमान को बिन बताए सवाल पूछने के आरोप में लिया गया है. हालांकि, पार्टी की ओर से चड्डा पर एक्शन को लेकर किसी तरह का बयान नहीं आया है. साथ ही पार्टी की ओर राज्यसभा में डिप्टी लीडर चुने गए अशोक मित्तल भी राघव को लेकर सवालों से बचते हुए नजर आए.

Zoom

राघव चड्डा के भविष्य पर क्या बोले राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नए उप नेता अशोक मित्तल?

Rgahav Chadda News: राघव चड्डा को आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राज्य सभा में अपने डिप्टी लीडर से हटा दिया है. पार्टी की ओर अशोक मित्तल नए डिप्टी लीडर चुने गए हैं. मित्तल को राज्यसभा में राघव वाला पदभार सौंपा गया है. पार्टी की ओर उप नेता चुने जाने के बाद मीडिया से रूबरू हुए मित्तल ने राघव से लेकर अपनी जिम्मेदारियों पर बात की. उन्होंने बताया कि अब राघव का भविष्य क्या होगा? उन्होंने राघव को उप नेता पद से हटाए जाने पर भी बात की.

अशोक मित्तल ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाए जाने के बाद पीटीआई से बात की. उन्होंने पार्टी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘मैं पार्टी का आभारी हूं कि मुझे इस पद के लिए चुना है. केजरीवाल साहब का सबसे पहले शुक्रिया कि इसके काबिल समझा. इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा. देशहित और पंजाब के हितों को संसद और संसद के बाहर जिम्मेदारी से निभाऊंगा.’

राघव चड्डा संसद में लोक हित वाले मुद्दे उठाते रहे हैं. पार्टी की ओर से कहा गया है कि उनके संसद में पूछे गए सवालों की जानकारी शीर्ष को पता नहीं रहता था.

राघव चड्ढा पर क्या बोले?

मित्तल ने राघव चड्डा को डिप्टी लिडर पद से हटाए जाने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है और हर सांसद को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है. राज्यसभा में राघव चड्ढा से पहले एनडी गुप्ता पार्टी के डिप्टी लिडर थे, आज मुझे चुने चुना गया कल को कोई और आयेगा. इसे किसी और तरह से नहीं लेना चाहिए.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related