Last Updated:
Raghav Chadha Vs AAP: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का अंदरूनी घमासाम अब खुलकर सामने आ गया है. राघव चड्ढा के आरोपों पर अब AAP के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने की सारी वजहें भी बताई हैं.
राघव चड्ढा के आरोपों पर अब AAP के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने तीखा पलटवार किया है.
आम आदमी पार्टी का अंदरूनी घमासान एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’ वाले बयान के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सीधे-सीधे चड्ढा को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘तुम डर गए हो राघव… मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो.’
अनुराग ढांडा ने अपने एक्स पोस्ट में बिना नाम लिए सीधे राघव चड्ढा पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि ‘हम केजरीवाल के सिपाही हैं, निडरता हमारी पहचान है. जो मोदी से डर जाए, वो देश के लिए कैसे लड़ेगा?’
ढांडा ने आरोप लगाया कि संसद में सीमित समय मिलने के बावजूद राघव चड्ढा गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय छोटे-छोटे मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का.’
‘तुम डर गए हो राघव’
अनुराग ढांडा ने अपने पोस्ट में कई मुद्दों का जिक्र करते हुए राघव चड्ढा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बावजूद चड्ढा ने संसद में आवाज नहीं उठाई. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर वोट के अधिकार से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने चड्ढा को घेरा.
हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी।
कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए?
संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का।
गुजरात में हमारे सैंकड़ों…





