Rajnath Singh News: ‘ईरान जंग के बीच हमारा पड़ोसी कर सकता है दुस्साहस’, राजनाथ सिंह ने चेताया, कहा- भारत अबकी छोड़ेगा नहीं

Date:


होमताजा खबरदेश

‘ईरान जंग के बीच हमारा पड़ोसी कर सकता है दुस्साहस’, राजनाथ सिंह ने चेताया

Last Updated:

Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मौजूदा हालात में भारत का पड़ोसी देश किसी भी तरह की गलत हरकत कर सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो भारत की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व और निर्णायक होगी. उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Zoom

ईरान युद्ध के बीच राजनाथ सिंह का बड़ा बयान. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह मौजूदा सुरक्षा हालात को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत का पड़ोसी देश किसी भी तरह की ‘गलत हरकत’ कर सकता है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो भारत की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व और निर्णायक होगी. उन्होंने साफ किया कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सशस्त्र बल हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान युद्ध के कारण एशिया में भी तनाव बढ़ा हुआ है.

वैश्विक तनाव के इस दौर में भारत की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश सामने आया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि मौजूदा हालात में भारत का पड़ोसी देश कोई भी दुस्साहस कर सकता है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान से जुड़े युद्ध ने पूरे एशिया में चिंता बढ़ा दी है. यह सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि यह संकेत भी है कि भारत अब हर खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

रक्षा मंत्री ने देशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘हम अपने भारतीय नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा के लिए हर कदम उठाने में न केवल सक्षम हैं, बल्कि पूरी तरह तैयार भी हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. ‘हालात गंभीर जरूर हैं, लेकिन सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है.’ उनके इस बयान से साफ है कि सरकार एक तरफ सख्ती दिखा रही है और दूसरी तरफ जनता का भरोसा भी बनाए रखना चाहती है.

पड़ोसी को सख्त संदेश, देश को भरोसा

  • रक्षा मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘अगर कोई दुस्साहस करता है तो भारत अबकी बार उसे छोड़ेगा नहीं.’ उन्होंने बताया कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उनका यह बयान पड़ोसी देशों के लिए साफ चेतावनी माना जा रहा है कि भारत किसी भी उकसावे को सहन नहीं करेगा.
  • उन्होंने ऊर्जा संकट की आशंकाओं को भी खारिज करते हुए कहा, ‘कुछ लोग इस युद्ध के कारण झूठ फैला कर डर का माहौल बना रहे हैं. लेकिन देश में न तो पेट्रोल-डीजल की कमी है और न ही रसोई गैस की.’ इस बयान से उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि जरूरी संसाधनों की कोई कमी नहीं है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related