रोहित सरदाना (पत्रकार) का जीवन परिचय-Rohit Sardana (News Anchor) Biography in Hindi

Date:

जानीए रोहित सरदाना कौन थे-

रोहित सरदाना भारतीय टेलीविजन के जाने-माने न्यूज़ चैनल आज तक के एक वरिष्ठ पत्रकार ( न्यूज़ एंकर एवं प्रेसेंटर) थे। रोहित सरदाना का जन्म 22 सितंबर को हरियाणा में हुआ था। रोहित सरदाना एक मिडिल क्लास फैमिली से थे।

रोहित सरदाना ने अपनी स्कूली शिक्षा कुरुक्षेत्र में रहकर ही पूरी की। इसके बाद कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए रोहित सरदाना हिसार चले गए। रोहित सरदाना बचपन से ही टीवी पर आना चाहते थे। इसलिए रोहित सरदाना ने अपने करियर के लिए जर्नलिज्म फील्ड को चुना।

रोहित सरदाना करियर-

रोहित सरदाना को बचपन से ही सिंगिंग और एक्टिंग का शौक था। लेकिन वह बहुत अच्छी एंकरिंग भी करते थे। रोहित सरदाना ने अपने शुरुआती करियर में प्रिंट मीडिया को चुना जिसमें उन्होंने कुछ साल काम भी किया।

लेकिन कुछ समय बाद रोहित सरदाना को यह समझ आया कि वह प्रिंट मीडिया के लिए नहीं बने हैं। इसलिए उन्होंने अपना अगला कदम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रखा।

रोहित सरदाना ने टीवी एंकर बनने का सोचा और दिल्ली आ गए। दिल्ली आने के बाद रोहित सरदाना को इटीवी के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिला और उन्हें यहां से जॉब भी ऑफर हुआ।

शुरुआती समय में रोहित सरदाना टी वी एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे।लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपनी धीरे-धीरे पहचान बनानी शुरू कर दी और टीवी प्रेजेंटर के रूप में काम करने लगे।

इसके कुछ समय बाद ही भारतीय न्यूज़ चैनल “ज़ी न्यूज़” में रोहित सरदाना एक बहुत अच्छे न्यूज़ एंकर और प्रेजेंटर बन गए। इस चैनल पर रोहित सरदाना का एक शो भी आया करता था। जिसका नाम “ताल ठोक के”था। जो अपने समय का काफी मशहूर शो था।

साल 2018 से रोहित सरदाना ने इंडिया टुडे के ग्रुप आज तक चैनल के साथ काम करना शुरू कर दिया।इसी के साथ आज तक चैनल में रोहित सरदाना दंगल शो को होस्ट करते थे।

रोहित सरदाना परिवार-

रोहित सरदाना एक छोटा सा और खूबसूरत परिवार है। जिसमें उनकी पत्नी प्रमिला दीक्षित और दो प्यारी-प्यारी बेटियां हैं। इनके अलावा रोहित सरदाना के माता-पिता भी इनके साथ ही रहते थे।

रोहित सरदाना के बारे में कुछ रोचक तथ्य-

✓ रोहित सरदाना न्यूज़ एंकर होने के साथ-साथ एक स्तंभकार भी थे। रोहित सरदाना ने देश के बहुत से चर्चित मुद्दों पर डिबेट के साथ-साथ कई टिप्पणियां भी दी हैं। रोहित सरदाना बहुत से ऐसे विवादित मुद्दों को फेसबुक से उठाते रहते थे, जिन मुद्दों पर कोई भी बोलना पसंद नहीं करता था। रोहित सरदाना मीडिया और टीवी एंकर के काम पर भी सवाल उठाने से पीछे नहीं हटते थे।

✓ रोहित सरदाना को पत्रकारिता में दिए गए योगदान के लिए उन्हें बेस्ट न्यूज़ एंकर अवॉर्ड, माधव ज्योति सम्मान, सैनसुइ बेस्ट प्रोग्राम अवार्ड के साथ और भी कई अवार्डस देकर सम्मानित किया गया।

✓ रोहित सरदाना एक बहुत मशहूर टीवी न्यूज़ एंकर थे। रोहित सरदाना के वेतन की बात करें तो इनका एक माह का वेतन 1 से डेढ़ लाख रुपए था। अगर रोहित सरदाना की पूरे साल की कमाई की बात करें तो यह लगभग 15 लाख रुपए कमाते थे।

✓ रोहित सरदाना को अपने जीवन में पढ़ना, विदेश यात्रा करना, खाना बनाना, फिल्में देखना और भी बहुत सी चीजों का शौक था।

रोहित सरदाना की मृत्यु-

देश में कोरोना महामारी ने हाहाकार मचा रखा है।जिसकी चपेट में कई लोग रोजाना मर रहे हैं। रोहित सरदाना भी करो ना महामारी के शिकार हुए।

रोहित सरदाना कोरोनावायरस से संक्रमित थे। जिसकी वजह से रोहित सरदाना पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे।

कोरोना महामारी की वजह से रोहित सरदाना की 30 अप्रैल 2021 को मृत्यु हो गई।

https://www.pmwebsolution.in/
https://hindiblogs.co.in/contact-us/
मैं अंशिका जौहरी हूं। मैंने हाल ही में पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है। और मैं hindiblogs पर biographies, motivational Stories, important days के बारे में लेख लिखती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिपिन चंद्र पाल जी की पुण्यतिथि-Bipin Chandra Pal ji’s death anniversary

बिपिन चंद्रपाल जी की पुण्यतिथि हर साल देश में...

परशुराम जयंती-Parshuram Jayanti

हर साल परशुराम जयंती देशभर में 14 मई को...

सुखदेव थापर की कहानी-Story of Sukhdev Thapar

जानिए देश के लिए शहीद होने वाले सुखदेव थापर...

विश्व परिवार दिवस -World family day

दुनिया भर में विश्व परिवार दिवस 15 मई को...