10.5 C
Munich

shani uday in meen rashi 2026 Saturn rise in pisces shani sade sati or dhaiya negative impact | शनि उदय से सावधान रहें मेष, सिंह समेत 5 राशि वाले, ढै

Must read


होमराशि

शनि उदय से सावधान रहें सिंह समेत 5 राशि वाले, ढैय्या व साढ़ेसाती से रहेंसावधान

Last Updated:

Shani Uday 2026 Rashifal: शनिदेव 12 अप्रैल को सुबह 4 बजे मीन राशि में उदय हो चुके हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से शनि उदय को अनुशासन, जिम्मेदारी और आत्मचिंतन का समय भी माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनि के उदय होने से धनु, मकर समेत 4 राशि वालों के जीवन में विलंब, परीक्षा और चुनौतियां बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं शनि के उदय का इन 4 राशियों पर क्या होगा प्रभाव…

Zoom

Shani Uday In Meen Rashi 2026: शनि मीन राशि में 12 अप्रैल को उदय हो चुके हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि के उदय होने से व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति सक्रिय हो जाती है और उसके फल स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगते हैं. मान्यता है कि शनि उदय का सीधा प्रभाव व्यक्ति के कर्म, संघर्ष, न्याय और धैर्य पर पड़ता है. साथ ही शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित जातकों पर भी प्रभाव पड़ता है. शनि फिलहाल मीन राशि में हैं और मंगल व बुध ग्रह के साथ युति बन रही है. शनि के उदय से कुछ राशियों को फायदा होगा तो सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं शनि के उदय होने से इन राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन आएगा.

शनि उदय का मेष राशि पर प्रभाव

शनि उदय की वजह से मेष राशि वालों को समस्या हो सकती है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. मेष राशि वालों को लव रिलेशन में गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है. करियर में अचानक बदलाव या दबाव बढ़ सकता है. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने की आशंका बन रही है, इसलिए बजट संभालकर चलें. व्यापार में नुकसान या धीमी गति देखने को मिल सकती है, इसलिए कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें. मेष राशि वाले धन संबंधित मामलों में सतर्क रहें और निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें.

शनि उदय का सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है इसलिए शनि के उदय होने से प्रभाव का भी उदय हो जाएगा, जिससे सिंह राशि वालों को बहुत धैर्य की आवश्यकता होगी. छोटी-छोटी बातें भी बड़े झगड़ों में बदल सकती हैं. रिश्तों में तनाव बढ़ेगा. यह राशि अग्नि तत्व से संबंधित है इसलिए शांत रहें और ईश्वर का ध्यान करें. इस अवधि में जल्दबाजी में निर्णय ना लें, खासकर कानूनी या करियर से संबंधित मामलों में. साथ ही, अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. बाहर का खाना जितना हो सके कम खाएं.

शनि उदय का धनु राशि पर प्रभाव

अत्यंत मेहनती और उदार स्वभाव वाले धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इसलिए धनु राशि वालों को एक बार फिर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वाभाविक रूप से इस राशि के जातक चुनौतियों का सामना करने के आदी होते हैं. कार्यक्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है और सहकर्मियों और वरिष्ठों से कम सहयोग मिलने की आशंका है. इससे निराशा हो सकती है. हालांकि, आपको साहसिक कदम उठाने चाहिए. आपको आर्थिक मामलों में बहुत सावधान रहना चाहिए और निवेश व संपत्ति के प्रति सतर्क रहें.

शनि उदय का कुंभ राशि पर प्रभाव

शनि उदय की वजह से कुंभ राशि वालों को परेशानी हो सकती है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. ऐसे जातकों के लिए शनि का उदय और भी गंभीर समस्याएं लेकर आ रहा है. इस अवधि में अनावश्यक चिंताएं और तनाव बढ़ेंगे. दूसरों को ये छोटी-मोटी बातें लगेंगी, लेकिन वे इन पर गहराई से विचार करेंगे और इन्हें गहराई से महसूस करेंगे. रिश्तों में गलतफहमी की संभावना है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आपको अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए.

सभी राशियों के जातकों के लिए शनि के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि मंत्र ‘ॐ शाम शनिश्चराय नमः‘ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें. काले रंग की वस्तुएं दान करें. अपने आस-पास के मंदिरों में काले तिल और काले वस्त्र दान करना अच्छा रहता है. शनि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने से शनि का प्रतिकूल प्रभाव कम होते हैं. मान्यता है कि जरूरतमंदों, विशेषकर गरीब, बुजुर्ग और श्रमिक वर्ग की सहायता करने से शनि की दशा में राहत मिल सकती है. कुछ परंपराओं में शनि से जुड़ी वस्तुओं जैसे काले तिल, काली उड़द, लोहा या तेल का दान करने की प्रथा भी देखी जाती है. शनि किसी के साथ अन्याय नहीं करता. यह कर्मों के फल के बाद ही फल देता है. इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित जातक शनिदेव पर विश्वास बनाए रखें और शनिदेव का व्रत भी करें. मेष से मीन सभी 12 राशियां इस समय थोड़ा सतर्क रहें.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article