Last Updated:
Tamil Nadu chunav 2026: तमिलनाडु चुनाव में एक्ट्रेस मारिया जुलियाना उर्फ जूली ने थलपति विजय और उनकी पार्टी TVK के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने ऐलान किया कि विजय जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वह वहां जाकर उनके खिलाफ प्रचार करेंगी और उनकी पार्टी को हराने की चुनौती दी. जूली ने विजय पर पुरुष प्रधान राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं जीतेगा. बताया जा रहा है कि टिकट न मिलने की वजह से जूली नाराज हैं. जूली को पहचान बिग बॉस तमिल से मिली थी और वह कुछ टीवी शोज़ व छोटी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐक्ट्रेस मारिया जुलियाना उर्फ जूली का ताजा बयान सुर्खियो में है. जूली ने तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है. एक्ट्रेस ने कहा है कि वह टीवीके प्रमुख थलपति विजय और उनकी पार्टी टीवीके जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ प्रचार करेंगी. जूली ने वीडियो संदेश जारी कर विजय पर पुरुष प्रधान राजनीतिक दल बनाने का आरोप लगाया है.

सोशल मीडिया पर वायरल जूली के वीडियो में वह थलपति विजय को संबोधित करते हुए कह रही हैं- ‘आपकी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीतेगा. आप भले ही इतने बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन आप भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे’.<br />इसके बाद उन्होंने खुली चुनौती दी- ‘मुझे बताइए कि आप किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, और मैं वहां आकर चुनाव प्रचार करूंगी.’

थलपति विजय अपनी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के टिकट पर चेन्नई शहर की सीट पेरंबूर (Perambur) और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं. जूली ने कहा है कि विजय जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ जाकर प्रचार करेंगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस मारिया जुलियाना उर्फ जूली को सबसे ज्यादा पहचान बिग बॉस तमित (सीजन 1) से मिली. इससे पहले वह तमिलनाडु के जल्लिकट्टू आंदोलन (2017) के दौरान भी चर्चा में आई थीं, जहां उनकी सक्रियता ने उन्हें पब्लिक फिगर बना दिया. वह कुछ तमिल टीवी प्रोग्राम्स और गेस्ट अपीयरेंस के चलते भी जानी जाती हैं. जूली ने कुछ लो-बजट तमिल फिल्मों में छोटे मोटे रोल्स भी किए हैं. 2018 में जूली ने तमिल फिल्म उद्योग में ‘मन्नार वगैयारा’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने अम्मन थायी और नान सिरिथल जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया.