Tamil Nadu chunav Opinion Poll: एमके स्टालिन की सरकार उखड़ सकती है, तमिलनाडु में बीजेपी-AIDMK की सरकार बनने का अनुमान

Date:


चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सामने आए ताजा ओपिनियन पोल ने सियासी समीकरण बदलने के संकेत दिए हैं। सर्वे के मुताबिक, मौजूदा सरकार चलाने वाली द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और कांग्रेस गठबंधन सत्ता से बाहर हो सकता है, जबकि अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIDMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री पद की पसंद में एमके स्टालिन (39.0%) और एडप्पाडी के पलानीस्वामी (38.7%) के बीच बेहद कांटे की टक्कर है, जबकि थलापति विजय भी 14.3% समर्थन के साथ प्रभाव दिखा रहे हैं।

सरकार के प्रदर्शन पर जनता की राय बंटी हुई है—करीब 26.7% ने बहुत अच्छा और 19% ने बहुत खराब बताया। प्रमुख मुद्दों में कानून-व्यवस्था, नशे की समस्या और बेरोजगारी सबसे आगे हैं।

वोट शेयर में AIADMK+ को 41.4% और DMK+ को 39.3% मिलने का अनुमान है। सीटों के लिहाज से AIADMK+ को 130–140 सीटें और DMK+ को 90–100 सीटें मिल सकती हैं।

सर्वे यह भी संकेत देता है कि तमिलनाडु में एक कार्यकाल के बाद सत्ता बदलने का ट्रेंड इस बार भी जारी रह सकता है।

पिछले पांच साल में, आप वर्तमान राज्य सरकार (एमके स्टालिन की सरकार) के समग्र प्रदर्शन को किस प्रकार आंकेंगे?

  1. बहुत अच्छा : 26.7%
  2. अच्छा : 9.1%
  3. औसत : 16.9%
  4. खराब : 20.0%
  5. बहुत खराब: 19.0%
  6. कह नहीं सकते: 8.3%

आप तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं?

  1. एमके स्टालिन : 39.0%
  2. एडपाडी के. पलानीस्वामी : 38.7%
  3. अभिनेता थलापति विजय:14.3%
  4. कोई और:5.0%
  5. कह नहीं सकते: 3.0%

    तमिलानाडु विधानसभा चुनाव में आपके अनुसार सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं?

  6. बेरोज़गारी : 18.5%
  7. कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा: 23.0%
  8. शराब और नशीले पदार्थ की समस्या: 20.4%
  9. विकास की कमी: 5.2%
  10. संघीय ढांचे पर खतरा: 4.1%
  11. भाषा : 3.8%
  12. बढ़ती कीमतें और टैक्स: 10.6%
  13. भ्रष्टाचार : 10.5%
  14. अन्य/ कह नहीं सकते: 3.9%

जिन पार्टियों ने अपने घोषणा-पत्र जारी किए हैं, उनमें से आपके अनुसार किस पार्टी का घोषणा-पत्र बेहतर है?

  • DMK : 34.0%
  • AIADMK: 39.0%
  • TVK : 11.8%
  • कोई नहीं : 6.9%
  • सभी एक जैसे हैं: 4.2%
  • कह नहीं सकते: 4.0%

तमिलनाडु में एक कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में वापस न लौटने का डीएमके का एक इतिहास रहा है। आपको क्या लगता है, इस बार क्या होगा?

  1. DMK रुझान तोड़ेगी और जीतेगी: 36.1%
  2. इतिहास खुद को दोहराएगा AIADMK जीतेगी: 41.6%
  3. नई पार्टी/गठबंधन सत्ता में आएगा: 10.9%
  4. किसी को बहुमत नहीं मिलेगा: 6.0%
  5. कुछ कह नहीं सकते: 5.3%

आपको क्या लगता है कि किस गठबंधन में बेहतर तालमेल और समन्वय है?

  • DMK+: 36.8%
  • AIADMK+: 43.3%
  • कोई नहीं: 9.1%
  • दोनों एक समान हैं: 5.3%
  • कुछ कह नहीं सकते: 5.5%

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव किस गठबंधन या दल को कितना फीसदी वोट मिलने का अनुमान है?

  • DMK+: 39.3%
  • AIADMK+ :41.4%
  • TVK(VIJAY) :12.0%
  • NTK :3.7%
  • अभी सोचा नहीं है:3.6%

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किस गठबंधन के कितनी सीटें जीतने का अनुमान है?

  • DMK+:90–100
  • AIADMK+: 130–140
  • TVK: 2–6

    ओपिनियन पोल करने वाली एजेंसी: VoteVibe
    सैंपल साइज: 24,943
    MARGIN OF ERROR (त्रुटि की सीमा): +/-3%



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related