Last Updated:
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया. उनके पार्टी की मैनिफेस्टों में महिलाओं, युवाओं, स्कूल के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का ध्यान रखा गया है. उन्होंने पार्टी की जीत का वादा किया है. उन्होंने कहा पार्टी के जीत के बाद गरीब परिवारों को घर के लोन के साथ 8000 हजार रुपये का कूपन दिया जाएगा, ताकि परिवार वॉशिंग मशीन, मिक्सर, रेफ्रिजरेटर या माइक्रोवेव जैसे घरेलू उपकरण खरीद सकेंगे.
पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करते सीएम एमके स्टालिन.
MK Stalin Assembly Election Manifesto: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को विधानसभा चुनाव से पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का चुनावी मैनिफेस्टो जारी किया. उनके मैनिफेस्टो में वेलफेयर बढ़ाने, शिक्षा में मदद और रोजगार पर फोकस की बात की गई है. उन्होंने अपने एक बड़े वोटर वर्ग को टारगेट में रखकर करने मैनिफेस्टो तैयार किया है. खास घोषणाओं में, स्टालिन ने कहा कि सरकार मौजूदा ब्रेकफास्ट स्कीम को, जो अभी क्लास 1 से 5 तक के स्टूडेंट्स के लिए है, क्लास 8 तक बढ़ाएगी. इस कदम का मकसद बच्चों में न्यूट्रिशन और स्कूल अटेंडेंस को बेहतर बनाना है.
मैनिफेस्टो में महिलाओं की भलाई के लिए फाइनेंशियल मदद को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये करने का वादा किया. किसानों को मुफ्त पंपसेट देने का प्रस्ताव भी शामिल है. स्टालिन ने घोषणा की कि हायर एजुकेशन ले रहे लगभग 35 लाख स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे.
#WATCH | Chennai | Tamil Nadu CM MK Stalin released the party’s manifesto for the upcoming state assembly elections.





