Tamil Nadu Elections: मुफ्त में चाहिए फ्रिज? फटाफट बनवा लें ‘राइस राशन कार्ड’, जानें पूरी बात

Date:


होमताजा खबरदेश

मुफ्त में चाहिए फ्रिज? फटाफट बनवा लें ‘राइस राशन कार्ड’, जानें पूरी बात

Last Updated:

Tamil Nadu AIADMK election manifesto: चुनाव जीतने के लिए घोषणापत्र में लोकलुभावन वादे करने का ट्रेंड तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक बार फिर दिख रहा है. AIADMK ने अपने घोषणापत्र में सरकार बनने पर मुफ़्त रेफ़्रिजरेटर (फ्रिज) देने की घोषणा की है. हालांकि इस योजना का लाभ केवल ‘राइस राशन कार्ड’ धारकों को दिया जाएगा. 2021 के चुनाव में AIDMK ने मुफ़्त वॉशिंग मशीन देने का वादा किया था. हालांकि पार्टी चुनाव जीत नहीं पाई इसलिए इस बार के घोषणापत्र में मुफ्त रेफ़्रिजरेटर देने की घोषणा की है.

Zoom

AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी चुनावी घोषणा पत्र जारी किया.

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है और सरकार बनाती है, तो वे सभी ‘राइस राशन कार्ड’ धारकों को मुफ़्त रेफ़्रिजरेटर (फ्रिज) देंगे. साथ ही, सरकारी स्कूलों के उन छात्रों के लिए आरक्षण को 7.5% से बढ़ाकर 10% कर देंगे, जो NEET परीक्षा पास करके मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं. याद करा दें कि 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान AIDMK ने सरकार बनने पर मुफ़्त वॉशिंग मशीने देने की घोषणा की थी.

मंगलवार को AIADMK का चुनावी घोषणापत्र जारी किया गया. इसमें 31 अलग-अलग विषयों के तहत 297 वादे किए गए हैं. पलानीस्वामी ने पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कहा, ‘यह घोषणापत्र अगले पांच सालों के लिए एक कार्ययोजना है, जो तमिलनाडु के हर व्यक्ति की ज़रूरतों और तकलीफ़ों को समझती है. उनकी उम्मीदों को पूरा करती है.’ इस घोषणापत्र में ‘Paathukappana Tamilagam, Paarpotrum Valarchi’ (सुरक्षित तमिलनाडु, सराहनीय विकास) का नारा दिया गया था.

AIADMK घोषणापत्र की बड़ी घोषणाएं-:

  1. महिलाओं के लिए हर महीने नकद वितरण को 1,000 से बढ़ाकर 2,000 करना.
  2. बढ़ती महंगाई से लड़ने के लिए 10,000 रुपये एक बार में देने की घोषणा.
  3. पुरुषों के लिए मुफ़्त बस यात्रा का वादा किया गया है, यह सुविधा DMK सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई थी.
  4. ‘राइस राशन कार्ड’ धारकों को मुफ़्त रेफ़्रिजरेटर की घोषणा. इसका लक्ष्य पूरे राज्य में लगभग 2.22 करोड़ चावल राशन कार्ड धारक हैं.
  5. 7.5% आरक्षण को बढ़ाकर 10% करने के वादे पर, EPS ने कहा कि इससे सरकारी स्कूलों के उन अनगिनत छात्रों को फ़ायदा होगा जो मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं.
  6. धान के लिए MSP ₹3,500 प्रति क्विंटल तय की जाएगी.
  7. गन्ने के लिए ₹4,500 प्रति टन का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.
  8. मछली पकड़ने के दौरान जान गंवाने वाले मछुआरों के परिवारों को ₹25 लाख का मुआवज़ा देने का वादा किया.
  9. मुफ़्त LPG सिलेंडर देने का वादा 2021 के छह सिलेंडरों से घटाकर अब साल में तीन सिलेंडर कर दिया गया है.
  10. स्वास्थ्य क्षेत्र में, घोषणापत्र के अनुसार, IVF उपचार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाया जाएगा.

    जो परिवार सोलर पैनल लगवाएंगे, उन्हें 1 kW यूनिट के लिए ₹30,000 तक की सब्सिडी मिलेगी.

  11. कोयंबटूर में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाना.
  12. मदुरै और कोयंबटूर में मेट्रो रेल परियोजनाओं में तेज़ी लाना.
  13. केलंबक्कम और चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच प्रस्तावित मेट्रो लिंक को जल्द से जल्द पूरा करना.
  14. तमिलनाडु में गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एक विशेष नशामुक्ति कार्यबल बनाने पर भी ज़ोर .
  15. AIADMK ने वादा किया कि सहकारी समितियों से लिए गए फ़सल ऋण माफ़ कर दिए जाएंगे.

About the Author

authorimg

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related