TMC Star Campaigners: कितने मुस्लिम स्टार प्रचारकों की फौज ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में उतारी? देखें लिस्ट

Date:


होमताजा खबरwest bengalKolkata

कितने मुस्लिम स्टार प्रचारकों की फौज ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में उतारी?

Last Updated:

TMC Star Campaigners in West Bengal Chunav: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में फिरहाद हकीम, सुब्रत बख्शी और चंद्रिमा भट्टाचार्य जैसे दिग्गज नेता मैदान में उतरेंगे. यह सूची उत्तर बंगाल की सीटों पर टीएमसी की आक्रामक रणनीति को दर्शाती है.

Zoom

टीएमसी ने 40 स्टार कैंपेनर्स को बंगाल चुनाव में उतारा है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी चुनावी मशीनरी को पूरी रफ्तार दे दी है. पार्टी ने पहले चरण की 152 सीटों पर प्रचार के लिए अपने ‘स्टार प्रचारकों’ की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इस सूची में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी सबसे प्रमुख नाम हैं, जो पूरे राज्य में धुंआधार रैलियां और रोड शो करेंगे. इस लिस्ट में मुस्लिम लीडर्स के साथ-साथ अन्य जातियों का भी विशेष रूप से ख्याल रखा गया है. लिस्ट में ब्राह्मण, कायस्थ और महिला वोटरों को लुभाने के लिए स्थानीय कलाकारों को शामिल कि गया है.

दिग्गज नेताओं की पूरी फौज मैदान में

टीएमसी द्वारा जारी की गई इस फेहरिस्त में अनुभवी और युवा नेताओं का संतुलित मिश्रण देखा जा रहा है. सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, और तेज-तर्रार वक्ता कल्याण बनर्जी शामिल हैं. इनके अलावा अरूप विश्वास, शोभनदेव चट्टोपाध्याय और ब्रात्य बसु जैसे कद्दावर मंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है. पार्टी का मुख्य उद्देश्य उत्तर बंगाल और जंगलमहल के उन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना है, जहां पिछले चुनावों में भाजपा ने बढ़त बनाई थी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related