train food complaint | IRCTC food safety | Vande Bharat train food issue

Date:


Last Updated:

Vande Bhara Case Of Curd With Worms News- वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 21896) में खाने में दही में कीड़ा मिलने का मामला खूब वायरल हो रहा है. रेलवे और आईआरसीटीसी ने सख्त कार्रवाई कैटरर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि वेंडर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

Zoom

इस तरह शिकायत करने पर तुरंत कार्रवाई होती है.

नई दिल्ली. हाल ही में पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 21896) में खाने में दही में कीड़ा मिलने का मामला खूब वायरल हो रहा है. यात्री ने इसकी शिकायत की. जांच में शिकायत सही पाई गई. रेलवे और आईआरसीटीसी ने सख्त कार्रवाई कैटरर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि वेंडर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इतना ही नहीं रेलवे ने उस वेंडर का कॉन्ट्रैक्ट तुरंत समाप्त करने के आदेश दे दिए हैं.

वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में इस तरह का खाना से यात्री परेशान हो रहे हैं. उनका मानना है कि भविष्‍य में ऐसा न हो, इसके लिए भारतीय रेलवे को सख्‍त नियम बनाने चाहिए.
आप भी अगली बार जब ट्रेन से सफर करने जाएं सावधानी बरते और ठीक से देखकर खाना खाएं. अगर ट्रेन में आपको भी ऐसा खाना मिले तो क्या करें. आइए जानते हैं.

सबसे पहले क्‍या करना चाहिए

अगर आपको ट्रेन में खाना, दही, पानी या कोई अन्य खाद्य सामग्री खराब लगे तो तुरंत वेंडर को बुलाकर आईआरसीटीसी कैटरिंग मैनेजर को बुलाने के लिए कहें. सभी ट्रेनों में एक मैनेजर जरूर होता है. उससे लिखति में शिकायत करें.इसके बाद ‘रेल मदद’ ऐप या पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें. इस ऐप पर शिकायत करने के बाद रेलवे जल्दी से जल्दी कार्रवाई करता है रेलवे का कहना है कि अब रेल मदद ऐप से सभी शिकायतों को एक ही जगह पर लाया गया है. इसलिए आप तुरंत रेल मदद ऐप पर शिकायत करें.

अगर ऐप नहीं चला पाते हैं तो
हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी शिकायत दे सकते हैं. यहां पर आपसे पीएनआर मांगा जाएगा और शिकायत दर्ज की जाएगी. इसके अलावा रेल मदद ऐप X (ट्विटर), फेसबुक से भी शिकायत कर सकते हैं. ये सभी ‘रेल मदद’ पोर्टल और ऐप से जोड़ दिए गए हैं. आप मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से आसानी से शिकायत कर सकते हैं.

शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो उच्‍च अधिकारी तक पहुंचेगा मामला

अगर तय समय में आपकी शिकायत का समाधान नहीं होता, तो मामला अपने आप उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाता है. उस अधिकारी की जवाबदेही तय की जाती है. शिकायत का समधान होने के बाद रेलवे आपको फोन कर सूचना देगा और आपसे फीडबैक भी मांगता है कि समाधान संतोषजनक था या नहीं. इसलिए खाना खाने से पहले पैकेट अच्छी तरह चेक करें. अगर कुछ गड़बड़ लगे तो बिना झिझके ‘रेल मदद’ ऐप पर शिकायत करें. हाल में रेलवे दो मामलों में वेंडर और कैटरर पर कार्रवाई कर चुका है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘अर्थव्यवस्था पर ट्यूशन लें राहुल गांधी, देश को शर्मिंदा करना बंद करें’, कंगना का LOP पर प्रहार

होमवीडियोदेश'अर्थव्यवस्था पर ट्यूशन लें राहुल गांधी, देश को...