8.2 C
Munich

US में 1 करोड़ की नौकरी छोड़ भारत आकर चिप्स पैकेट से बना दिए प्रीमियम चश्मे, अब अनीश ने खड़ी कर खुद की कंपनी

Must read


होमवीडियोDelhi

US में 1 करोड़ की नौकरी छोड़ भारत आकर चिप्स पैकेट से बना दिए प्रीमियम चश्मे

X

US में 1 करोड़ की नौकरी छोड़ भारत आकर चिप्स पैकेट से बना दिए प्रीमियम चश्मे

 

arw img

अनीश मालपानी ने 10 साल US में बिताने के बाद उन्होंने भारत वापस लौटकर कचरे में फेंके जाने वाले चिप्स के खाली पैकेट से प्रीमियम चश्मे बनाने का स्टार्टअप शुरू किया. विदाउट नाम के इस स्टार्टअप ने भारत भर में चर्चा बटोरी और उनकी खरीदारी भी खूब हो रही है. अनीश ने 1 करोड़ की नौकरी छोड़कर भारत वापस आने का फैसला किया क्योंकि उनका मन संतुष्ट नहीं था. उन्होंने फाइनेंस और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की और आई हार्ट मीडिया में काम किया. आज अनीश एक सफल उद्योगपति बन गए हैं. भारत आकर उन्होंने पहले समस्या समझने की कोशिश की कि भारत में इस वक्त कौन सी समस्या ज्यादा बड़ी है. उनके सामने भारत में बढ़ते प्लास्टिक कचरे की समस्या सामने आई, जिसके बाद उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article