Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi IPL Jasprit Bumrah: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीती रात खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का शो देखने को मिला. वैभव ने 14 गेंद में 39 रन की धमाकेदार पारी खेली तो यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 32 गेंद में नाबाद 77 रन आए. इस तरह राजस्थान ने 11 ओवर में 150 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम 123 रन ही बना पाई.
वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह को जमकर धो दिया
गुवाहाटी में बीती रात वो हुआ, जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. 15 साल के बच्चे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे थे. दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज की पहली ही गेंद पर उन्होंने ऐसा दनदनाता छक्का उड़ाया कि दुनिया देखती रह गई. खुद बुमराह भी सोच में पड़ गए कि ये क्या हो गया! राजस्थान रॉयल्स का यह उभरता सितारा यहीं नहीं थमा इसी ओवर में उन्होंने एक और छक्का मारा, इस बार पहले से बेहतर और पहले से सुंदर.
अब तक तीन मैच में वैभव का प्रदर्शन
- पहला मैच vs CSK- 17 गेंद में 52 रन
- दूसरा मैच vs GT- 18 गेंद में 31 रन
- तीसरा मैच vs MI- 14 गेंद में 39 रन
The sheer audacity of Vaibhav Sooryavanshi 🫡


