8.2 C
Munich

Vaibhav Suryavanshi Mumbai Indians IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स छोड़कर मुंबई इंडियंस जा रहे, IPL में बड़ा बदलाव तय!

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान छोड़कर मुंबई इंडियंस जा रहे, IPL में बड़ा बदलाव तय!

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi New IPL Team: राजस्थान रॉयल्स घरेलू क्रिकेटर्स की खान से कोहिनूर तलाशने में माहिर रहा है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम की नई खोज हैं, लेकिन राजस्थान की एक पुरानी कमजोरी भी रही है कि वह अपने बड़े खिलाड़ियों को संभालकर नहीं रख पाती, संजू सैमसन, जोस बटलर के मामले में यही देखा गया है. अब वैभव के फ्यूचर पर भी कयासबाजी शुरू हो चुकी है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी 2027 के ऑक्शन में मोटा पैसा कूट सकते हैं.

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी हमेशा युवा टैलेंट को तलाशने और तराशने के लिए मशहूर रही है. संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के बाद अब टीम की नई खोज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं. आईपीएल 2026 में बीती रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में वैभव ने मात्र 14 गेंदों पर 39 रन ठोककर बता दिया कि वह सिर्फ टैलेंटेड नहीं बल्कि बड़े मैच विनर की राह पर हैं. जसप्रीत बुमराह को एक ही ओवर में लगाए दो छक्के से साफ हो गया कि वैभव गेंदबाज को नहीं बल्कि गेंद को मारते हैं.

इस बीच ऐसी चर्चा शुरू हो चुकी है कि वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स छोड़कर मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हैं. पूर्व चयनकर्ता जतिन परांजपे के बयान ने आग में घी डालने का काम किया है कि वैभव जल्द ही मुंबई के लिए खेलते दिख सकते हैं. दरअसल, ये पूरी चर्चा तब शुरू हुई, जब पूर्व सिलेक्टर और क्रिकेटर जतिन परांजपे ने क्रिप्टिक पोस्ट एक्स पर लिखा. जतिन ने एक्स पर लिखा था, ‘वैभव सूर्यवंशी आज रात अपनी फ्यूचर टीम के खिलाफ खेलेंगे.

क्या राजस्थान रॉयल्स वैभव के साथ दोहराएगी गलती?
पूरी कहानी समझने से पहले हमें राजस्थान रॉयल्स का पैटर्न समझना होगा. अपने युवा उभरते सितारों के बड़े धूमकेतु बनने के बाद राजस्थान फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ बरकरार नहीं रख पाती बल्कि हाथ से जाने देती है. जोस बटलर को रिलीज करने का उनका फैसला आज भी चौंकाता है. संजू सैमसन की विदाई ताजा उदाहरण है. ऐसे में आईपीएल के हमेशा बदलते हालातों में अगर बड़े खिलाड़ियों को साइन करने की शौकीन, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस जल्द ही वैभव सूर्यवंशी में दिलचस्पी दिखाए तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी.

वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई की बैंड बजा दी.

मुंबई इंडियंस तिजोरी खोलने को होगी तैयार
राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को 2025 के मेगा ऑक्शन में सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. ये कीमत सूर्यवंशी के असल टैलेंट को परिभाषित नहीं करते. अगर सूर्यवंशी आज नीलामी में उतरते हैं तो वह ऋषभ पंत को रिप्लेस करते हुए आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन जाएंगे. ये भी हो सकता है कि उन पर 30 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लग जाए. ऐसे में 2027 में होने वाले मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस उन पर जरूर दिलचस्पी दिखाएगी. लंबे समय से ये माना जा रहा था कि यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस की रडार पर होंगे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने कभी भी बड़े खिलाड़ियों को हासिल करने से परहेज नहीं किया फिर चाहे वह शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन हों या चोटिल जोफ्रा आर्चर. चाह ट्रेड हो या फिर नीलामी सूर्यवंशी जल्द ही आईपीएल इतिहास के सबसे अमीर खिलाड़ी बन सकते हैं.

वैभव और यशस्वी ने मिलकर मुंबई की बैंड बजा दी

टीम इंडिया में भी खेलने के दरवाजे खुले
अब जब सूर्यवंशी 15 साल के हो गए हैं और बीसीसीआई के नियमों के अनुसार सीनियर मेंस टीम के लिए खेलने के योग्य हैं तो हर पारी के साथ उनकी डिमांड और भी बढ़ती जा रही है. सूर्यवंशी ने लगभग हर कसौटी पर खरा उतरते हुए इंडिया ए और अंडर-19 टीम प्रतिनिधित्व किया है. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में जाकर शतक बनाए हैं. भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन भी बनाया है. अजीत अगरकर और चयन समिति की अगली प्लानिंग सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करना है.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article