12.2 C
Munich

VIDEO: ड्रेसिंग रूम से विराट ने अनुष्का को क्या बताया, किस बात पर आया था कोहली को गुस्सा, डगआउट में कितने लोग डर गए?

Must read

होमखेलक्रिकेट

VIDEO:ड्रेसिंग रूम से विराट ने अनुष्का को क्या बताया, कोहली के गुस्से की कहानी

Last Updated:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली का गुस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 38 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेलने के बाद जब वे आउट हुए, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था. कोहली के क्रोध का पारा इतना हाई था कि पहले उन्होंने अपना ग्लब्स फेंका फिर ड्रेसिंग रूम जाते वक्त अपना हेलमेट भी पटक दिया. 

Zoom

अनुष्का के सामने विराट को आया गुस्सा, हेलमेट और ग्लब्स जमीन पर दे मारा

नई दिल्ली. 46 साल पहले एक मूवी आती है जिसका टाइटल था अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है जिसका जवाब लोगों को फिल्म देखने के बाद भी नहीं मिला था. ठीक उसी तरह मैदान पर विराट को गुस्सा कब और क्यों आ जाएगा ये भी कोई नहीं जान पाया है . वैसे पिछले कुछ सालों से विराट ने अपने आपको काफी बदला है पर खेल की रवानी में कोई भी बह सकता है फिर वो चाहे किंग कोहली ही क्यों ना हो.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली का गुस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 38 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेलने के बाद जब वे आउट हुए, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था. कोहली के क्रोध का पारा इतना हाई था कि पहले उन्होंने अपना ग्लब्स फेंका फिर ड्रेसिंग रूम जाते वक्त अपना हेलमेट भी पटक दिया.

मैदान पर क्यों फूटा विराट का गुस्सा?

वानखेड़े स्टेडियम की सपाट पिच पर जहाँ उनके साथी खिलाड़ी फिल साल्ट (36 गेंद पर 78) और कप्तान रजत पाटीदार (20 गेंद पर 53) तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं विराट अपनी टाइमिंग को लेकर संघर्ष करते दिखे. विराट 131.58 के स्ट्राइक रेट से खुश नहीं थे, क्योंकि बाकी बल्लेबाज 200+ की रफ्तार से रन बना रहे थे.  वे पारी को फिनिश करना चाहते थे, लेकिन हार्दिक पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे. आउट होने के बाद उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट जमीन पर पटका और ग्लव्स भी फेंक दिए。
बल्लेबाजी के दौरान विराट के टखने  में खिंचाव महसूस हुआ था.  इसी चोट की वजह से वे मुंबई की पारी के दौरान फील्डिंग करने भी नहीं आए. अपनी 100% फिटनेस न दे पाने और रन बनाने में हो रही कठिनाई ने उनके गुस्से को और बढ़ा दिया.

Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article