Last Updated:
Virat Kohli threw his helmet and gloves: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन आउट होने के बाद विराट कोहली काफी गुस्से में नजर आए और वापस लौटे समय उन्होंने अपने हेलमेट और गल्व्स को फेंक दिया, जिसकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है.
विराट कोहली ने गुस्से में फेंका हेलमेट
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 38 गेंद में 50 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली ने फिल साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां भी की, लेकिन आउट होने के बाद वह गुस्से में आगबबुला हो गए. विराट को मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया.
विराट कोहली जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तो वह काफी निराश थे. उनके चेहरे पर अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाने का मलाल साफ दिख रहा था. ऐसे में उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट को जोर से नीचे पटक दिया और गल्व्स भी फेंक दिया. विराट कोहली का ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
विराट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
हालांकि, विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक बनाने के बाद तुरंत आउट हो गए, लेकिन उन्होंने पारी में 20 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. विराट कोहली ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे किए. इसके साथ ही विराट पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के खिलाफ इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
आरसीबी ने बनाए मैच में 241 रन का विशाल स्कोर
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने धुआंधार शुरुआत की. फिल साल्ट 36 गेंद में 6 छक्के और 6 चौके की मदद से 78 रनों की दमदार पारी खेली. इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने भी 20 गेंद में 53 रन बनाए. वहीं मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड ने 16 गेंद में 34 और जितेश शर्मा के 10 रनों के योगदान आरसीबी का स्कोर 240 रन तक पहुंच गया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


