West Bengal Congress Candidate List | कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही बंगाल में भारी बवाल, मुस्लिम कैंडिडेट पर आपत्ति

Date:


होमताजा खबरदेश

कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही बंगाल में भारी बवाल, मुस्लिम कैंडिडेट पर आपत्ति

Last Updated:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई. मालदा चंचल क्षेत्र में पार्टी ऑफिस में उम्मीदवार के नाम को लेकर जमकर हिंसा हुई. चुनाव प्रचार के चरम पर होने के दौरान अपने ही कार्यकर्ताओं का विरोध पार्टी की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है. आलाकमान इस विद्रोह को शांत करने के लिए क्या कदम उठाएगा?

Zoom

मालदा में कांग्रेस दफ्तर में खूब चलीं कुर्सियां. (सांकेतिक तस्वीर)

West Bengal Congress: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने उसके कार्यकर्ता ही चुनौती बन गए हैं. पार्टी में आंतरिक कलह की खबरें तेज हो गई हैं. मालदा जिले के चंचल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के भीतर असंतोष ने हिंसक रूप ले लिया है. कांग्रेस द्वारा चंचल सीट से आसिफ महबूब को उम्मीदवार घोषित किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर तोड़फोड़ की.

जैसे ही कांग्रेस आलाकमान ने आसिफ महबूब के नाम की घोषणा की, स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पार्टी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज कर उम्मीदवार का चयन किया है. विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते हिंसक मोड़ ले लिया, जहां प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है.

विरोध प्रदर्शन करते लोग.

कांग्रेस की बड़ी सूची: दिग्गज मैदान में

इस हंगामे के बीच, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अपने 284 उम्मीदवारों की व्यापक सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस बार कई अनुभवी और दिग्गज चेहरों पर दांव खेला है. प्रमुख उम्मीदवारों में बहरामपुर से पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम शामिल है. वहीं, भवानीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीट से प्रदीप प्रसाद, मालतीपुर से पूर्व सांसद मौसम नूर, और नंदीग्राम के हाई-प्रोफाइल रणक्षेत्र से एस के जरियातुल हुसैन को चुनाव मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा, पानीहाटी से शुभाशीष भट्टाचार्य और बिधाननगर से रणजीत मुखर्जी को टिकट दिया गया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related