Last Updated:
CM Yogi Adityanath Kathmullapan : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार में उतरे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले दिन बड़ा ‘बम फोड़’ दिया.कठमुल्लापन संस्कृति, औरतों और बहनों के साथ रेप और हत्या के साथ बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे वर्ताव पर ममता बनर्जी को जमकर लताड़ लगाई. उर्दू भाषा और बांग्ला भाषा के सथ वंदे मातरम,भगवान राम और काली को लेकर भी ममता सरकार को घेरा. योगी की सोनामुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण रैली के बाद बंगाल की राजनीति में अचानक गर्माहट आ गई है.
यूपी के सीएम योगी का बंगाल चुनाव में ममता सरकार पर बड़ा हमला.
योगी ने आगे कहा- ‘किसी भी स्थिति में बंगाल में आरजकता नहीं चलने नहीं देंगे. जिस तरह से डबल इंजन की सरकार ने यूपी को इन सब आरजकता से मुक्त किया है, उसी तरह बंगाल को मुक्त करेंगे. ममता दीदी को राम नाम से नफरत है. रामनवमी की शोभा यात्रा निकलने नहीं देती. दुर्गा पुजा में व्यवधान पैदा करती हैं. सरेआम गाय का कत्लेआम कराती हैं. बांग्लादेशियों को घुसपैठ कराती हैं. बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या पर मौन रहती हैं. लेकिन, डबल इंजन की सरकार ये स्वीकार करने को तैयार नहीं है. भारत के अंदर मां काली की पूजा होगी, भारत के अंदर मां गंगा की पूजा होगी, भगवान राम हम सब के अंदर बसे हुए हैं और बंगाल का हर आदमी जय श्रीराम का घोष करेगा. वंदे मातरम का भी उदघोष करेगा.’- रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बंगाल चुनाव में आ गए फुल फ़ॉर्म में.
बंगाल में बंगाली ही बोली जाएगी,
ये कठमुल्लापन की संस्कृति यहां नहीं चलने दी जाएगी… pic.twitter.com/U9AJDNRI8x


