9.8 C
Munich

अर्जुन तेंदुलकर में घुसी बुमराह की आत्मा! बैक टू बैक यॉर्कर्स से कप्तान को किया खामोश, वीडियो देख सचिन भी खुशी से झूम उठेंगे

Must read


होमखेलक्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर में घुसी बुमराह की आत्मा! दनादन यॉर्कर्स से कप्तान को किया चित

Last Updated:

arjun tendulkar yorkers on लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर एक के बाद एक यॉर्कर गेंदें फेंकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी सटीक यॉर्कर गेंदों का सामना कर रहे टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद पैर को बचाते नजर आए. नेट्स में अर्जुन की इस घातक गेंदबाजी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Zoom

अर्जुन तेंदुलकर ने जबरदस्त यॉर्कर्स गेंदों से लूटी महफिल.

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में आए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 में अब तक एक ही मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीत और एक हार मिली है. भले ही अर्जुन तेंदुलकर को अब तक प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है, लेकिन नेट्स में वह जबरदस्त गेंदबाजी से सबका दिल जीत रहे हैं. लखनऊ की टीम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन एक के बाद एक खतरनाक और सटीक यॉर्कर गेंदें फेंकते नजर आए.

अर्जुन ने पंत को किया खामोश
26 साल के अर्जुन तेंदुलकर नेट्स में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा रहे हैं. अभ्यास सत्र के एक वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है, जिसमें वह ऋषभ पंत जैसे धाकड़ बल्लेबाज को अपनी सटीक यॉर्कर से छकाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन ऋषभ पंत को बिल्कुल भी शॉट खेलने के लिए हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं. कप्तान को उनकी यॉर्कर गेंदों से खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. अर्जुन लगातार ‘ब्लॉकहोल’ (गेंदबाज के पैर के पास) में गेंद डाल रहे हैं. उनकी इस सटीकता का पंत के पास कोई जवाब नहीं था. पंत के अलावा अब्दुल समद ने भी उनकी कुछ यॉर्कर गेंदें खेलीं, लेकिन वह भी चारों खाने चित होते नजर आए. इस मौके पर पीछे खड़े ऋषभ पंत अर्जुन की तारीफ करते दिखे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article