‘उस लायक हुआ तो…’ डिवोर्स के बाद फिर शादी करेंगी सपना चौधरी? पति संग रिश्तों पर छलका दर्द, बताई दिल की बात

Date:


Last Updated:

सपना चौधरी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की. उन्होंने कंफर्म किया कि उन्होंने वीर साहू से तलाक का फैसला लिया है और डिवोर्स फाइल भी कर दिया है. साथ ही दूसरी शादी को लेकर भी जवाब दिया है.

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है. डांस से फेमस हुईं और फिर टीवी तक का सफर किया. आज भी उनके शोज में खूब भीड़ देखने को मिलती है. मगर आजकल वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. (Insta/itssapnachoudhary)

दरअसल सपना चौधरी तलाक लेने जा रही हैं. सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू संग शादी की थी और वह दो बच्चों की मां भी हैं. मगर रिश्तों में आई दरार तलाक तक पहुंच गई. उन्होंने तलाक फाइल भी कर दिया है. अब इस बीच उन्होंने दोबारा घर बसाने को लेकर रिएक्ट भी किया है. (Insta/itssapnachoudhary)

सपना चौधरी ने NMF संग बातचीत में ये कंफर्म किया कि उन्होंने तलाक की अर्जी दी है. वह वीर साहू संग अलग हो रही हैं. उन्होंने पार्टनर संग रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर अब सब चीजें सही नहीं है और अब वह अलग हो रही हैं. (Insta/itssapnachoudhary)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सपना चौधरी ने कहा, ‘जब तक सब सही था हम दोनों साथ थे. लेकिन अब सही नहीं है तो साथ भी नहीं है. मैंने तलाक की अर्जी दी है. शादी दो लोगों का रिश्ता होता है. उसे हम दोनों बेहतर समझ सकते हैं और किसी तीसरे को समझ नहीं आएगी. ‘ (Insta/itssapnachoudhary)

पर्सनल अटैक करने वालों पर भी सपना चौधरी ने रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘अक्सर लोग कहते हैं कि मैंने अपने बच्चे छोड़ दिए. अरे मेरे बच्चे हैं मुझे पता है कि कैसे परवरिश करनी है. मुझे ये सब नहीं सिखाया गया कि बच्चे छोड़ दो. आपको मुझे मेरे काम पर जज करना है प्लीज कीजिए. लेकिन मेरी निजी जिंदगी पर कोई कमेंट मत कीजिए.’ (Insta/itssapnachoudhary)

अब पहली बार सपना ने तलाक के कारण का हिंट भी दिया. उन्होंने बताया कि कैसे वह रिश्तों में उलझकर रह गई थीं और अपने करियर पर फोकस नहीं कर पा रही थीं. सपना चौधरी ने ये भी कहा कि जब वह बिग बॉस से निकली तो उनका करियर पीक पर था. तभी उन्होंने शादी करके घर बसा लिया. लेकिन समय के साथ ये महसूस हुआ कि वह सिर्फ अच्छी मां, अच्छी बहू, अच्छी पत्नी बनकर रह गई हैं. वह खुद को ग्रूम नहीं कर पा रही और आगे नहीं बढ़ पा रही. उन्होंने ये भी कहा कि वह रिश्तों में उलझ गई थीं. (Insta/itssapnachoudhary)

इसी इंटरव्यू में सपना चौधरी से दूसरी शादी को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि ‘नहीं. मुझे ऐसे चलते फिरते प्यार नहीं होता. मैं बहुत ही भावुक इंसान हूं. किसी को प्यार करती हूं तो गहराई से करती हूं. अगर भविष्य में ऐसा कोई मिला और लायक हुआ तो सोचेंगे. फिलहाल मुझे नहीं लगता कि मैं दूसरी शादी करूंगी.’ (Insta/itssapnachoudhary)

बता दें सपना चौधरी ने साल 2020 में एक्टर और सिंगर वीर साहू संग शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं. ये शादी करीब 6 साल चली लेकिन फिर अनबन की खबरें आने लगीं. अब सपना और वीर तलाक ले रहे हैं. लेकिन अब तक तलाक के कारण पर रिएक्ट नहीं किया है. (Insta/itssapnachoudhary)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हरियाणा के 5 जिलों में सरकार ने क्यों गाढ़े 802 खंभे? 13 दिन तक चला काम

Last Updated:November 23, 2026, 15:25 ISTहरियाणा ने अंतरराज्यीय...