12.3 C
Munich

कर्नाटक कांग्रेस में होने वाली है टूट? विधायकों की नाराजगी और कैबिनेट फेरबदल पर CM सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी

Must read


होमताजा खबरदेश

विधायकों की नाराजगी और कैबिनेट फेरबदल पर CM सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी

Last Updated:

सीएम सिद्धारमैया ने विधायकों के दिल्ली जाने पर अपना रुख साफ किया है. सीएम ने कहा, ‘विधायकों का मंत्री पद मांगना बिल्कुल गलत नहीं है. कैबिनेट में फेरबदल का फैसला पार्टी आलाकमान पर निर्भर है. पांच राज्यों के चुनाव के कारण इस काम में थोड़ी देरी हुई है. बजट सत्र के कारण भी कैबिनेट विस्तार को टालना पड़ा था.’

ख़बरें फटाफट

Zoom

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि चुनाव और बजट सत्र के कारण कैबिनेट विस्तार अटका हुआ है.

चिकमगलूर. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य के विधायकों का नई दिल्ली जाकर मंत्री पद की इच्छा रखना गलत नहीं है. उन्होने यह भी कहा कि कैबिनेट में फेरबदल का फैसला पूरी तरह से कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर है. रविवार को एनआर पुरा ट्रैवलर्स बंगले में मीडिया से बातचीक के दौरान मुख्यमंत्री ने ये बातें कही. मंत्री पद के इच्छुक नेताओं के नई दिल्ली जाने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि ऐसी यात्राओं में कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल अभी बाकी है. पांच राज्यों में चुनाव और बजट सत्र इस देरी की वजह हो सकते हैं.

कांग्रेस के भीतर इस्तीफों की लहर शुरू होने से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके राजनीतिक सचिव नसीर अहमद ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है, हालांकि वे ऐसा कर सकते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने हार नहीं मानी है और कर्नाटक में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों में वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “चुनावों में जीत और हार किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने का आधार नहीं हो सकती. सलीम अहमद पार्टी के एक नेता हैं. उनका बयान केवल दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव में कुछ लोगों द्वारा की गई पार्टी-विरोधी गतिविधियों को लेकर अपनी असंतुष्टि जाहिर करने के लिए था. उन्होंने यह नहीं कहा है कि कांग्रेस हार जाएगी. ऐसी गतिविधियों के बावजूद, पार्टी ही जीतेगी.”

उन्होंने आगे कहा कि नरसिम्हाराजपुरा में एक पुल का निर्माण लंबे समय से लंबित मांग थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस परियोजना की आधारशिला रखी गई है और मेरे कार्यकाल में ही इसे पूरा किया जा रहा है. भाजपा के कार्यकाल के दौरान पुल निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया था.

इस आरोप के जवाब में कि राज्य सरकार मालनाड क्षेत्र में रिसॉर्ट्स के लिए तो आसानी से अनुमति दे रही है, लेकिन जंगल में रहने वालों को जमीन के अधिकार नहीं दे रही है, सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि जंगल के अधिकारों और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी.

केरल की इस आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कि कर्नाटक पर्यटकों के लिए सुरक्षित नहीं है, मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में केरल की एक लड़की की मौत की जांच की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि यह कहना कि कर्नाटक पर्यटकों के लिए असुरक्षित है, सच्चाई से कोसों दूर है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article