15.2 C
Munich

फैंस की धड़कनें बढ़ी, एक ही मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों हुए चोटिल, बाहर हुए तो कौन लेगा जगह?

Must read


होमखेलक्रिकेट

फैंस की धड़कनें बढ़ी, एक ही मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों हुए चोटिल

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को खेले गए मैच के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के चोटिल होने से फैंस परेशान हो गए. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले में ये बुरी खबर मिली. विराट फील्डिंग करने नहीं आए तो रोहित बल्लेबाजी छोड़ मैदान से बाहर चले गए.

Zoom

रोहित शर्मा और विराट कोहली आईपीएल मैच के दौरान हुए चोटिल

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा का आईपीएल 2026 में वानखेड़े स्टेडियम पर रविवार (12 अप्रैल) को खेला गया. मैच के दौरान दोनों के चोटिल होने की वजह से फैंस की धड़कनें बढ़ गई. कोहली को टखने में चोट लगने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली पारी के बाद वह मैदान पर नहीं उतरे. वहीं रोहित को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर सिर्फ 13 गेंद खेलने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा.

कोहली ने 38 गेंद में 50 रन बनाए और फील्डिंग को दौरान डगआउट में बैठे नजर आए. वहीं, रोहित ने 19 रन बनाए और चोटिल होने के बाद फिजियो को बुलाया. थोड़े ब्रेक के बाद उन्होंने एक और गेंद खेली, लेकिन फिर मैदान छोड़ने का फैसला किया. दोनों दिग्गज खासकर कोहली का करियर ज्यादातर चोटों से मुक्त रहा है, लेकिन 30 की उम्र के बाद ऐसी समस्याएं आम हो जाती हैं. कोहली ने आखिरी बार 2017 सीजन में कंधे की चोट के कारण आईपीएल मैच मिस किया था. रोहित को फिटनेस में काफी सुधार के बावजूद कोहली की तुलना में ज्यादा परेशानियां रही हैं.

आरसीबी में विराट कोहली की जगह कौन ले सकता है?

आरसीबी के पास कोहली की जगह लेने के लिए कुछ भारतीय विकल्प हैं. ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर फिल सॉल्ट के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. उनके पास अंडर-19 बल्लेबाज विहान मल्होत्रा भी हैं. जैकब बेटेल और जॉर्डन कॉक्स भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं. इसके लिए आरसीबी को किसी विदेशी खिलाड़ी (जैसे फिनिशर टिम डेविड या ऑलराउंडर रोमारीयो शेफर्ड) को बाहर करना होगा, जिससे टीम का संयोजन बदल सकता है.

एमआई में रोहित शर्मा की जगह कौन ले सकता है?

मुंबई में भी टीम सबसे पहले विल जैक्स और क्विंटन डिकॉक जैसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता देगी. टीम का संतुलन बिगड़ने से बचाने के लिए उन्हें रॉबिन मिन्ज जैसे खिलाड़ी के साथ जाना पड़ सकता है. इस मैच में हार के बाद यह विकल्प भी बुरा नहीं होगा, खासकर जब टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग लगभग बराबर संघर्ष कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article