Last Updated:
Mirzapur Dancing Papdi wala: दुकानदार पनाडु ने बताया कि हमारे पापड़ी का स्वाद नमक, मिर्च और मसालों में छिपा हुआ है. यह स्वाद को बढ़ाता है. यहां पर खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. पापड़ी का दाम सिर्फ 10 रुपये है. 10 रुपये में छोटा पत्ता मिलता है. इसमें दो पापड़ी और दो दहीबड़ा होता है. वहीं, बड़े पत्ते में दोगुना रहता है. शहर के अलग-अलग क्षेत्र से लोग स्वाद लेने आते हैं.
मिर्जापुर: अभी तक आपने कई दुकानों पर पपड़ी खाया होगा. दुकानों पर पपड़ी खाने के बाद आप स्वाद की तारीफ करते हुए जरूर नजर आते होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक अनोखा पापड़ी बेचने वाला है, जो पापड़ी के साथ-साथ डांस करता हुआ दिखाई देगा. उनके स्टाइल की वजह से उनकी दुकान इतनी फेमस है कि सिर्फ 1 घंटे में सारे सामान गायब हो जाते हैं. शहर के गिरधर चौराहा के पास एक घंटे के लिए ही इनकी दुकान लगती है और काफी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं. यह दुकान रात में लगती है और एक से डेढ़ घंटे के अंदर ग्राहकों की भीड़ उनके दुकान पर उमड़ आती है, जहां लोग स्वाद का आनंद उठाते हैं.
दुकानदार पनाडु ने लोकल 18 से बताया कि हमारे पपड़ी का स्वाद नमक, मिर्च और मसालों में छिपा हुआ है. यह स्वाद को बढ़ाता है. यहां पर खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. पपड़ी का दाम सिर्फ 10 रुपये हैं. 10 रुपये में छोटा पत्ता मिलता है. इसमें दो पपड़ी और दो दहीबड़ा होता है. वहीं, बड़े पत्ते में दोगुना रहता है. शहर के अलग-अलग क्षेत्र से लोग आते हैं. सिर्फ एक घंटे के लिए दुकान लगाते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए हम किसी भी अतिरिक्त सामान का उपयोग नहीं करते हैं. शुद्ध देसी सामानों का प्रयोग करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदेह हो.
गजब है स्वाद
ग्रहक मनमोहन कृष्ण गर्ग ने बताया कि पनाडू के पापड़ी का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है. अगर आप एक बार खा लेंगे तो आपका मन बार-बार खाने के लिए रहेगा. यही वजह है कि एक ही घंटे में इनकी दुकान के सारे सामान गायब जाते हैं. पापड़ी का स्वाद एकदम घरेलू रहता है, जहां खाने के बाद आपको यह पता ही नहीं चलेगा कि आप घर पर बना हुआ खा रहे हैं या फिर बाजार में खा रहे हैं. इनके चटनी हो. पापड़ी हो या फिर दही बड़ा हो. उसमें इस्तेमाल होने वाली दही भी क्यों नहीं हो. सब घरेलू रहता है. यही वजह है की सारी चीजों के बाद जब मसाले उसमें आते हैं तो स्वाद बढ़कर दो गुना हो जाता है.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें


