यूपी में ठंड के बीच क्या होगी बेमौसम बारिश? 7 जिलों को लेकर IMD का अलर्ट, यहां बदल सकता है मौसम

Date:


Last Updated:

Uttar Pradesh Today 20 november Weather News: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ दोपहर के समय लोगों को गर्मी महसूस हो रही है, तो भोर सुबह और रात में ठंड ठिठुरने पर मजबूर कर रही है. वहीं दूसरे पखवाड़े में बढ़ती ठंड के बीच बारिश की आशंका लोगों को डरा रही है. अब IMD ने आज यानि 20 नवंबर और आगे आने वाले दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Zoom

यूपी मौसम अपडेट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. कभी तेज ठंड से लोग ठिठुर जा रहे, तो कभी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. इस कारण लोग रजाई-कंबल निकालने में भी कंफ्यूज हो रहे कि आखिर किया क्या जाए? वहीं दूसरे पखवाड़े में बढ़ती ठंड के बीच बारिश की आशंका लोगों को डरा रही है. बता दें कि IMD ने आज यानि 20 नवंबर और आगे आने वाले दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है.

IMD की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से 20 से 22 नवंबर के बीच पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है. इसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं 21 नवंबर को प्रदेश के पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं 21 और 22 नवंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

इन जिलों में बदल सकता है मौसम
IMD के अनुसार, मौसम के हुए इस बदलाव का असर खासकर पूर्वांचल वाले क्षेत्रों जैसे गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में पड़ने वाला है. हालांकि मौसम विभाग ने 20 नवंबर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन 21 नवंबर के दिन यूपी के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है. मौसम में अचानक होने वाले इस बदलाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.

प्रदेश में एक्टिव होंगी पूर्वी हवाएं
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से 20 से 22 नवंबर के बीच प्रदेश में पूर्वी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी, जिसका असर मौसम पर पड़ेगा और इस दौरान ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई गई है. आज से प्रदेश के तापमान में गिरावट भी दर्ज हो सकती है, इसलिए अगर अभी तक पूर्वांचल वालों ने कंबल-रजाई नहीं निकाला है, तो अब तैयारी शुरू कर दें और गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें.

हालांकि IMD का कहना है कि 23 नवंबर को फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिसके कारण बारिश बंद होगी और ठंड अपनी दुगुनी रफ्तार से प्रदेश में दस्तक देगा. विभाग का कहना है कि इन दिनों कही बाहर जाने से पहले मौसम पर नजर जरूर बनाए रखें.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related