लखनऊ में आज PM मोदी का आगमन, घर से निकलने से पहले जान लें कौन-से रास्ते रहेंगे बंद, कहां होगा रूट डायवर्जन?

Date:


Last Updated:

Lucknow Today Traffic Plan: यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को पीएम मोदी आने वाले हैं, जिसको लेकर कई रास्ते बंद रहेंगे और कई रास्तों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है. घर से निकलने से पहले जरूर जान लें कि आज राजधानी में कौन-कौन से रास्ते बंद रहेंगे.

Zoom

लखनऊ रूट डायवर्जन

लखनऊ: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी लखनऊ के दौरे पर रहेंगे, जिसको लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है. इसके साथ ही जिले में ट्रैफिक का बड़ा इंतजाम किया गया है 10 घंटे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. आज दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लखनऊ में नाकेबंदी रहेगी और रूट डायवर्जन लागू रहेगा. आइए जानते हैं कि जिले में कौन-कौन से रास्ते आज बंद रहेंगे और कहां-कहां रूट डायवर्जन लागू है.

बता दें कि आज पीएम मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल भारत, कुशल भारत के पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट से शहीद पथ होते हुए गोमती नगर तक कुल 35 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नाकेबंदी रहेगा, जिसमें पॉलिटेक्निक चौराहा से हजरतगंज वाया लोहिया पथ आने वाले वाहन भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज से होकर जाएंगे.

आने वाले वाहन बदलेंगे अपना रास्ता
वहीं कमता तिराहे से शहीद पथ पर जाने के लिए रोक रहेगी. ये वाहन पॉलिटेक्निक चौराहा, चिनहट तिराहा, कठौता होकर जा सकेंगे. इसके अलावा लोहिया पार्क चौराहे से आने वाले वाहनों को भी अपना रास्ता बदलना होगा. ये वाहन पॉलीटेक्निक चौराहे से आगे की ओर जा सकेंगे. वहीं लोहिया अस्पताल जाने वाले वाहन बाएं गेट नंबर-1 से जा सकेंगे. ये वाहन कठौता झील चौराहे से चिनहट तिराहा या हनीमैन चौराहा, हुसेड़िया चौराहा होकर भी आगे बढ़ सकते हैं.

किसान पथ से आगे बढ़ेंगे ये वाहन
इसी के साथ ही शहीद पथ पर नो एंट्री के कारण ये वाहन हुसेड़िया अंडरपास, हनीमैन चौराहा होकर आगे बढ़ेंगे. वहीं हुसेड़िया से वाहन ग्वारी चौराहा, दयाल पैराडाइज होकर आगे की ओर बढ़ सकते हैं. वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे या सुल्तानपुर से आने वाले वाहन अहिमामऊ के बजाय जलसा रिसॉर्ट के सामने से किसान पथ होकर आगे बढ़ सकते हैं. रायबरेली से आने वाले किसान पथ से होकर अपना आगे का रास्ता चुनें. गोमतीनगर और अहिमामऊ के कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई है.

कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहन प्रवेश वर्जित
साथ ही जहां पीएम मोदी का कार्यक्रम है, उसके आस-पास के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहीं बसों और भारी वाहनों के रूट में भी बड़ा बदलाव किया गया है. शहीद पथ बंद होने के कारण कानपुर या उन्नाव की तरफ से आने वाली गाड़ियां किसान पथ अंडरपास और दरोगाखेड़ा से किसान पथ होते हुए आगे बढ़ेंगे. वहीं स्कूटर इंडिया चौराहे से वाहन शहीद पथ के बजाय किसान पथ होकर गुजर सकेंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related