वाराणसी जोन में 43 इंस्पेक्टरों के बंपर तबादले, चंदौली से अकेले 17 अफसर हटाए गए; ADG का तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश

Date:


वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लगातार तबादलों का दौर चल रहा है. प्रशासनिक सुधार और मजबूती के लिए बदलाव किया जा रहा है. इसी को देखते हुए वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नवीन अरोरा ने छह जिलों में तैनात कुल 43 नागरिक पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है. तबादले का आदेश 19 नवंबर को जारी किया गया था.

एडीजी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, यह फेरबदल पुलिस महाइंस्पेक्टर (स्थापना), पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ के 29 अक्टूबर व 12 नवंबर 2026 के पत्रों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के 27 अक्टूबर 2026 के पत्र द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में किया गया है. परिक्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त नामांकन के आधार पर जोनल स्थापना बोर्ड ने 19 नवंबर 2026 की बैठक में इन तबादलों पर मुहर लगाई.

जानें किस जिले से कितने इंस्पेक्टर हटे

तबादला सूची में सबसे ज्यादा असर चंदौली जिले में देखने को मिला है, जहां से अकेले 17 इंस्पेक्टरों को दूसरे जिलों में भेजा गया है. जिलेवार तबादलों का पूरा गणित इस प्रकार है:

चंदौली (17 इंस्पेक्टर): विमलेश कुमार मौर्या व राजेश कुमार मौर्य को बलिया; शरद गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, जनार्दन यादव, विनीत मोहन पाठक, चन्द्रकेश शर्मा, राकेश कुमार तिवारी, हरिनारायण पटेल, रामजीत यादव व महेश प्रसाद को मीरजापुर; सलील स्वरूप आदर्श, सूर्यप्रकाश मिश्रा व दयाराम गौतम को आजमगढ़; घनश्याम शुक्ला को भदोही तथा रामप्रवेश यादव व अरविन्द कुमार यादव को सोनभद्र भेजा गया है.

जौनपुर (8 इंस्पेक्टर): रमेश चन्द्र राम, श्यामा तिवारी, संजय कुमार सिंह व रमेश कुमार यादव को मीरजापुर; उदय प्रताप सिंह व सत्येन्द्र विक्रम सिंह को सोनभद्र तथा अशोक कुमार सिंह व अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय को आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया है.

बलिया (7 इंस्पेक्टर): हरिशंकर सिंह को गाजीपुर; प्रवीण कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह व राजकेशर सिंह को सोनभद्र; संजय शुक्ला को जौनपुर; अशोक कुमार को चंदौली तथा विष्णु प्रताप गौतम को मीरजापुर भेजा गया है.

गाजीपुर (6 इंस्पेक्टर): नागेन्द्र प्रसाद सिंह व विजय बहादुर सिंह को बलिया; श्यामजी यादव, शैलेश कुमार मिश्रा व धीरेन्द्र प्रताप सिंह को आजमगढ़ तथा राजू को मऊ में नई तैनाती मिली है.

मऊ (4 इंस्पेक्टर): संजय कुमार सरोज, राजित राम यादव व योगेश यादव को मीरजापुर तथा राजीव सिंह को सोनभद्र भेजा गया है.

आजमगढ़ (1 इंस्पेक्टर): सुदेश कुमार सिंह का तबादला गाजीपुर किया गया है.

यहां पूरी लिस्ट भी देख सकते हैं-

क्र०सं० पीएनओ निरीक्षक ना०पु० का नाम गृह जनपद कहाँ से कहाँ को
1 012760275 सुदेश कुमार सिंह भोजपुर बिहार आजमगढ़ गाजीपुर
2 132520067 संजय कुमार सरोज जौनपुर मऊ मीरजापुर
3 012320035 राजीव सिंह जौनपुर मऊ सोनभद्र
4 012300219 राजित राम यादव सुल्तानपुर मऊ मीरजापुर
5 012010181 योगेश यादव जौनपुर मऊ मीरजापुर
6 052520017 हरिशंकर सिंह अम्बेडकरनगर बलिया गाजीपुर
7 072190018 प्रवीण कुमार सिंह जौनपुर बलिया सोनभद्र
8 012520161 पारसनाथ सिंह जौनपुर बलिया सोनभद्र
9 012680027 संजय शुक्ला गोरखपुर बलिया जौनपुर
10 072760286 अशोक कुमार गोरखपुर बलिया चन्दौली
11 122190085 विष्णु प्रताप गौतम गोरखपुर बलिया मीरजापुर
12 980730326 राजकेशर सिंह जौनपुर बलिया सोनभद्र
13 012160802 रमेश चन्द्र राम मऊ जौनपुर मीरजापुर
14 052031595 उदय प्रताप सिंह बलिया जौनपुर सोनभद्र
15 052620034 अशोक कुमार सिंह मिर्जापुर जौनपुर आजमगढ़
16 122190069 सत्येन्द्र विक्रम सिंह बलिया जौनपुर सोनभद्र
17 132760096 श्यामा तिवारी बलिया जौनपुर मीरजापुर
18 910710046 संजय कुमार सिंह बलिया जौनपुर मीरजापुर
19 132760139 अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय बक्सर जौनपुर आजमगढ़
20 882030267 रमेश कुमार यादव मऊ जौनपुर मीरजापुर
21 982100255 नागेन्द्र प्रसाद सिंह मीरजापुर गाजीपुर बलिया
22 072760013 श्यामजी यादव प्रयागराज गाजीपुर आजमगढ़
23 072190034 राजू प्रयागराज गाजीपुर मऊ
24 970893956 शैलेश कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ गाजीपुर आजमगढ़
25 872030860 धीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़ गाजीपुर आजमगढ़
26 052762127 विजय बहादुर सिंह गोरखपुर गाजीपुर बलिया
27 072500082 विमलेश कुमार मौर्या प्रयागराज चन्दौली बलिया
28 052240049 शरद गुप्ता आजमगढ़ चन्दौली मीरजापुर
29 052031625 संतोष कुमार सिंह आजमगढ़ चन्दौली मीरजापुर
30 072760084 सलील स्वरूप आदर्श प्रयागराज चन्दौली आजमगढ़
31 012351161 राजेश कुमार मौर्य प्रयागराज चन्दौली बलिया
32 880640378 जर्नादन यादव बलिया चन्दौली मीरजापुर
33 012090150 विनीत मोहन पाठक बक्सर (बिहार) चन्दौली मीरजापुर
34 892320053 घनश्याम शुक्ला बलिया चन्दौली भदोही
35 930470368 सूर्यप्रकाश मिश्रा प्रयागराज चन्दौली आजमगढ़
36 132760126 चन्द्रकेश शर्मा मऊ चन्दौली मीरजापुर
37 952690032 दयाराम गौतम प्रयागराज चन्दौली आजमगढ़
38 052160048 राकेश कुमार तिवारी बलिया चन्दौली मीरजापुर
39 980730720 हरिनारायण पटेल मऊ चन्दौली मीरजापुर
40 960600278 रामजीत यादव बलिया चन्दौली मीरजापुर
41 960650778 रामप्रवेश यादव बलिया चन्दौली सोनभद्र
42 052550111 महेश प्रसाद मऊ चन्दौली मीरजापुर
43 972031981 अरविन्द कुमार यादव मऊ चन्दौली सोनभद्र

मीरजापुर को मिले सर्वाधिक 17 इंस्पेक्टर

नई तैनाती के आंकड़ों पर नजर डालें तो सर्वाधिक 17 इंस्पेक्टरों को मीरजापुर भेजा गया है. इसके अलावा सोनभद्र व आजमगढ़ को 8-8, बलिया को 4, गाजीपुर को 2 तथा जौनपुर, चंदौली, मऊ व भदोही को 1-1 इंस्पेक्टर मिला है. एडीजी नवीन अरोरा ने वाराणसी जोन के सभी एसएसपी और एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे स्थानांतरित इंस्पेक्टरों को तत्काल उनके नए जनपद के लिए कार्यमुक्त कर प्रस्थान कराएं और इसकी अनुपालन आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराएं. आदेश की प्रतिलिपि आईजी (स्थापना) लखनऊ के साथ-साथ वाराणसी, विन्ध्याचल और आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित की गई है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related