Last Updated:
साड़ी हो या लहंगा, अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ नया और खास जोड़ना चाहती हैं, तो केप ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं. ये आपके पूरे आउटफिट को रॉयल और स्टाइलिश लुक देते हैं. खास बात यह है कि महंगे डिजाइनर ब्लाउज खरीदने के बजाय आप इन 5 खूबसूरत डिजाइनों को अपनी पसंद के दर्जी से सिलवा सकती हैं.
साड़ी हो या लहंगा, अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक किसी महारानी से कम न लगे, तो इस बार सिर्फ हैवी ज्वेलरी या महंगे आउटफिट पर निर्भर न रहें. अपने ब्लाउज को थोड़ा खास बनाइए. इन दिनों केप ब्लाउज डिजाइन ट्रेडिशनल कपड़ों को मॉडर्न और रॉयल लुक देने के लिए पसंद किए जा रहे हैं. कंधों से लेकर बाजुओं तक लहराता केप आपके साधारण से आउटफिट को भी डिजाइनर टच दे सकता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप अपनी पसंद के कपड़े और डिजाइन की मदद से दर्जी से भी ऐसे खूबसूरत केप ब्लाउज सिलवा सकती हैं. आइए देखते हैं 5 ऐसे डिजाइन, जो शादी-पार्टी से लेकर खास मौकों तक आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं.
शॉर्ट केप के साथ गोल्डन लहंगा ब्लाउज: अगर आप अपने लहंगे को रॉयल और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो शॉर्ट केप वाला यह डिजाइन अच्छा ऑप्शन है. बेज-गोल्ड शेड के इस ब्लाउज पर एंटीक गोल्ड डबका वर्क और बारीक कढ़ाई की गई है. इसके साथ जुड़ा छोटा केप पूरे आउटफिट को एक खास डिजाइनर टच देता है. शादी, रिसेप्शन या किसी खास पारिवारिक समारोह में इस तरह का ब्लाउज पहनकर आप बिना बहुत ज्यादा एक्सेसरीज के भी रॉयल लुक पा सकती हैं. दर्जी से इसे सिलवाते समय केप पर हल्की कढ़ाई और ब्लाउज पर डबका वर्क करवा सकती हैं. बता दें कि इसकी कीमत 22,49,000 रूपये है जो शाइशा की वेबसाइट पर मिल रही है. (saisha.in website)
वन शोल्डर केप ब्लाउज के साथ कॉपर पीच लहंगा: अगर आप ट्रेडिशनल लहंगे में कुछ हटकर और ग्लैमरस अंदाज चाहती हैं, तो कॉपर पीच रंग का यह डिजाइन काफी खास है. इसमें वन शोल्डर ब्लाउज के साथ एक तरफ फुल लेंथ ट्रांसपेरेंट स्लीव और दूसरी तरफ खुलता हुआ फ्लोइंग केप दिया गया है. ब्लाउज पर मोती, सीक्विन, कटदाना और क्रिस्टल की बारीक सजावट है, जबकि इसकी कॉर्सेट स्टाइल फिटिंग इसे आकर्षक लुक देती है. लहंगे पर भी सिल्वर सीक्विन और डायमंड पैटर्न वाली कढ़ाई की गई है. कॉकटेल पार्टी, सगाई या वेडिंग रिसेप्शन के लिए यह डिजाइन शानदार विकल्प हो सकता है. इसकी कीमत 36,995 रुपये है. (kapoorlehengasaree.com)
Add News18 as
Preferred Source on Google
शॉर्ट केप के साथ गोल्डन लहंगा ब्लाउज: अगर आप अपने लहंगे को रॉयल और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो शॉर्ट केप वाला यह डिजाइन अच्छा ऑप्शन है. बेज-गोल्ड शेड के इस ब्लाउज पर एंटीक गोल्ड डबका वर्क और बारीक कढ़ाई की गई है. इसके साथ जुड़ा छोटा केप पूरे आउटफिट को एक खास डिजाइनर टच देता है. शादी, रिसेप्शन या किसी खास पारिवारिक समारोह में इस तरह का ब्लाउज पहनकर आप बिना बहुत ज्यादा एक्सेसरीज के भी रॉयल लुक पा सकती हैं. दर्जी से इसे सिलवाते समय केप पर हल्की कढ़ाई और ब्लाउज पर डबका वर्क करवा सकती हैं. बता दें कि इसकी कीमत 22,49,000 रूपये है जो शाइशा की वेबसाइट पर मिल रही है. (mrunalinirao.com)
फेमस फैशन डिजाइनर रितु कुमार की यह खूबसूरत गोल्डन एम्ब्रॉयडरी केप ब्लाउज उन महिलाओं के लिए शानदार विकल्प है, जो अपने ट्रेडिशनल लुक में रॉयल और मॉडर्न टच चाहती हैं. करीब 60 हजार रुपये की यह ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पर बारीक फ्लोरल और बेलदार कढ़ाई की गई है. इसकी किनारों पर लगी लंबी लटकन (फ्रिंज) इसे और भी खास बनाती हैं. 100 प्रतिशत विस्कोस से बना यह केप ब्लाउज साड़ी या स्कर्ट के साथ पहनकर किसी शादी, रिसेप्शन या खास मौके पर आकर्षक लुक दे सकता है.( tatacliq.com)
तरुण तहिलियानी का यह फेमस सिल्क ड्रेप्ड स्कर्ट और शीयर ट्यूल ब्लाउज भी आप सिलवा सकती हैं. क्रिस्टल, जेमस्टोन और बारीक कढ़ाई की डिटेलिंग इसे रॉयल लुक दे रही है. एम्ब्रॉयडर्ड केप ट्रेडिशनल ड्रेपिंग के बिना भी शादी, रिसेप्शन या कॉकटेल जैसे मौकों पर एक रॉयल और मॉडर्न लुक देगा. ( ensembleindia.com)
पीच ऑर्गेन्ज़ा केप और रॉ सिल्क सेट- दिन के फंक्शन या डे-वेडिंग के लिए हल्के और सॉफ्ट शेड्स खूब पसंद किए जाते हैं. पीच ऑर्गेन्ज़ा केप पर आइवरी रेशम, ज़र्दोजी और मोतियों का काम इसे एक नाजुक और एलीगेंट फिनिश देता है.
कुल मिलाकर, केप ब्लाउज साड़ी और लहंगे को बिना भारी दुपट्टे के झंझट के एक आरामदायक और मॉडर्न लुक देने का बेहतरीन तरीका हैं. सिल्क ऑर्गेन्ज़ा, ज़र्दोजी कढ़ाई या हल्के रफ़ल और शीयर फ़ैब्रिक वाले ये डिज़ाइन शादी, संगीत और कॉकटेल जैसे हर खास मौके के हिसाब से आसानी से चुने जा सकते हैं. चाहे आपको शाही एम्ब्रॉयडरी चाहिए या हल्का-फुल्का फ्यूजन अंदाज़, सही केप स्टाइल आपके पूरे आउटफिट को तुरंत आकर्षक और अलग बना देता है.
