150-300 फीट जगह में शुरू करें मुर्गी पालन: सालाना होगी 12 लाख की कमाई, जानें अररिया के आशीष से ये स्मार्ट तरीका

Date:


Last Updated:

बिहार के अररिया जिले के जयनगर गांव में आशीष और उनके भाई मुर्गी पालन से सालाना 10 से 15 लाख रुपए की तगड़ी कमाई कर रहे हैं. त्रिवेनीगंज से 5000 मुर्गी मंगवाकर वे लोकल दुकानदारों को बेचते हैं.

ख़बरें फटाफट

अररिया: बिहार के अररिया जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र में एक गांव जयनगर है. यहां गांव के रहने वाले आशीष और उनके भाई ने मिलकर एक मुर्गी फार्म हाउस खोला है, जिसमें लगभग 10-12 लाख रुपए तक की कमाई आसानी से हो जाती है. एक बार में दोनों भाई 5000 मुर्गी मंगवाते हैं. जहां दोनों भाई इस बिजनेस से घर बैठे ही तगड़ी कमाई कर रहे हैं. आइये जानते हैं इस बिजनेस के बारे में.

इस बिजनेस को करने वाले युवा आशीष कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह त्रिवेनीगंज से मुर्गी मंगवाते हैं और इसका पालन करते हैं. इस बिजनेस को करते हुए उन्हें 5-6 महीने हो गए हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास 1 मुर्गी फार्म है, लोकल सभी दुकानदार उनसे ही मुर्गी खरीदने पहुंचते हैं. उन्हें मुर्गी पालन से अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है.

साथ ही बताया कि मुर्गी पालन कर आजकल लोग खूब कमाई कर सकते हैं. 365 दिनों के अंदर ही आप मुर्गी पालन से हजारों नहीं, बल्कि लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं. बिहार के अररिया जिले में युवाओं की रुचि अब तेजी से मुर्गी पालन करने की ओर बढ़ रही है. मुर्गी पालन से अच्छा खासा फायदा भी हो रहा है. आशीष कुमार झा ने लोकल 18 से बताया कि वह बीते 5-6 महीने से लगातार मुर्गी पालन कर रहे हैं. इससे 1 साल में मुर्गी पालन से 12-15 लाख रुपए तक की कमाई आसानी से हो जाती है.

मुर्गी पालन के लिए चाहिए इतनी जगह

ग्रामीण इलाकों में पोल्ट्री फार्मिंग एक बेहतरीन व्यवसाय है. मौजूदा समय में पोल्ट्री फार्मिंग आमदनी का सबसे बेहतर विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आया है. मुर्गी पालन से बड़ी संख्या में किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं. मुर्गी पालन शुरू करने के लिए आपको 150 से 300 फीट क्षेत्रफल वाली खुली और सुरक्षित जगह की आवश्यकता होगी, ताकि मुर्गियों को पर्याप्त हवा और स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मिल सके.

365 दिन में होगी लाखों की कमाई

आशीष ने बताया कि इस समय वह 5000 मुर्गी पालन कर रहे हैं. मुर्गी पालन करने में दो फायदे हो रहे हैं. मुर्गी मार्केट में बिक जाती है और अंडा भी बाजार में आसानी से सर्दियों के मौसम में बिक जा रहा है. उससे भी पैसे कमाए जा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर मुर्गी को भी बिक्री कर पैसे कमाए जा रहे हैं. इस व्यवसाय से मात्र एक सालों में ही 12-15 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है. उन्होंने बताया कि सुपौल जिला के त्रिवेनीगंज से एक बार में 5 हजार मुर्गी मंगवाते हैं और यहां के दुकानदार को सप्लाई करते हैं. यहां 110-140 प्रति किलो रूपया के भाव से बेचते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

who are panchdev in hinduism and Why these 5 gods called Panchdev | आखिर इन्हीं 5 देवताओं को क्यों कहा जाता है ‘पंचदेव’? जानिए...

होमफोटोधर्मपंचदेव क्यों कहलाते हैं यही पांच देवता? सृष्टि...