Prateek Yadav Death News Live: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. इसके बाद सुबह 9 बजे केजीएमयू में पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को ले जाया गया. फिर सुबह 11 बजे के करीब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई. इस दौरान अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हुए थे. पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद प्रतीक यादव के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद प्रतीक के शव को आवास पर लाया गया, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सपा मुखिया अखिलेश यादव, भाभी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा सहित कई बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे. आज प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स…
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव का दूसरा ट्वीट
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन के बाद दूसरा ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने घर के अंदर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह प्रतीक का अंतिम दर्शन कर रहे हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि हमारे परिवार के अपार दुख की इस घड़ी में देशभर से आ रहे संबल भरे संवेदना संदेशों के लिए सबके प्रति आभार.
Prateek yadav Death News Live: प्रतीक यादव को फिटनेस फ्रीक और एनिमल लवर कहा जाता था
प्रतीक यादव को फिटनेस फ्रीक और एनिमल लवर कहा जाता था. प्रतीक को सेहत और स्वास्थ्य में खास रुचि थी और इसी वजह से उन्होंने लखनऊ में एक जिम भी खोल रखा था, जिसकाा नाम था फिटनेस प्लैनेट. बड़े सियासी परिवार से आने के बाद भी प्रतीक यादव की राजनीति में कोई खास रुचि नहीं थी. वह एक बिजनेसमैन थे.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की छाती के निप्पल पर चोट के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पहली चोट प्रतीक यादव की छाती के सामने दाहिने निप्पल के नीचे 14×7 सेंटीमीटर की थी, जिसका रंग बीच में लाल-भूरा और किनारों पर हरा-पीला पाया गया. दूसरी चोट दाहिने हाथ के पिछले हिस्से पर 19×12 सेंटीमीटर की थी. तीसरी चोट दाहिने फोरआर्म पर कोहनी से कलाई तक 24×8 सेंटीमीटर की पाई गई.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं लोग
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है. घर के बाहर शव वाहन भी रखा गया है, जिससे पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जाएगा. घर के बाहर प्रतीक के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव का आज भैंसा कुंड घाट पर होगा अंतिम संस्कार
सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज होगा, सुबह 11 बजे भैंसा कुंड घाट पर प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा. अचानक हृदय गति रुकने और फेफड़ों में खून का थक्का जमने से 39 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत हो गई थी. यूपी महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक यादव.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के शरीर पर कुल कितने चोट के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर पर कुल छह चोटों के निशान पाए गए. रिपोर्ट में बताया गया है कि छाती के दाहिने हिस्से, दाहिने हाथ, दाहिने अग्रभाग (फोरआर्म), दाहिने कोहनी और बाएं कलाई पर गंभीर कंट्यूजन (अंदरूनी चोट) और नीचे खून जमने (Ecchymosis) के निशान मिले.
Prateek YAdav Death Reason: प्रतीक यादव की कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आई सामने*
1. प्रतीक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले, पांच चोटें दाएं हाथ, एक चोट छाती और बाईं कलाई पर
2. डॉक्टरों का दावा कि चोटें गिरने से लगीं, कोई भी चोट जानलेवा नहीं थी
3. मौत की वजह बनी ‘पल्मोनरी एंबॉलिज्म’, रिपोर्ट के मुताबिक शरीर में मिला खून का बड़ा क्लॉट
4. फेफड़ों की धमनियों में खून फंसने से रुकी ऑक्सीजन सप्लाई, अचानक सांस रुकने से हुई मौत, हार्ट पर दबाव बढ़ने से हुई मौत
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के 6 निशान
प्रतीक यादव के शरीर में कुल 6 चोट के निशान थे, जिसमें 3 निशान 6-7 दिन पुराने. जबकि 3 चोट करीब 1 दिन पुरानी थी. सूत्रों की मानें तो डॉक्टर्स का कहना है की जो चोट 1 दिन पुरानी है, उससे मौत नहीं हो सकती. लेकिन चोट कैसे लगी 1 दिन पहले ये भी बड़ा सवाल है और किन हालात में लगी, डॉक्टर्स का पैनल इसकी भी समीक्षा कर रहा है.
Prateek Yadav Death News: सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव की मौत को बताया संदिग्ध
समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव के निधन पर कहा कि उनकी मौत से हम लोग बहुत दुखी हैं और आहत हैं. जब प्रतीक यादव अस्पताल में आए, उससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही कहा था कि उनकी मौत हो चुकी है और उनकी मौत सामान्य नहीं थी. संदिग्ध अवस्था में उनकी मौत हुई थी. उनके शरीर पर चोट के निशान थे. उनके शरीर में जहर की मात्रा थी. इसलिए उनका पोस्टमार्टम कराया गया. किसी सामान्य मौत पर पोस्टमार्टम नहीं होता है. संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण उनका पोस्टमार्टम हुआ. पोस्टमार्टम के 5 घंटे बाद तक उनका शव मोर्चरी में रखा गया. हमने मांग की है कि उनके मौत की जांच कराई जाए. क्योंकि डॉक्टर ने भी कहा कि उनके शरीर पर चोट हैं और उनका शरीर नीला पड़ा हुआ है. लगता है कि उनको जहर दिया गया हो. अभी भी उनका शव घर में रखा हुआ है. आप सभी जान सकते है कि उनकी मौत सामान्य नहीं थी. हमने मांग की है कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड से इसकी जांच कराई जाए.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के निदन पर पत्नी अपर्णा का पहला रिएक्शन
पति प्रतीक यादव के निधन पर उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि “पद्म विभूषण” पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा. इस दुःखद घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के निधन पर उनके ससुराल में पसरा मातम
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. इस दुखद सूचना के बाद उनके ससुराल डुंडा बरसाली में भी गहरा मातम छा गया है. हर कोई इस घटना से स्तब्ध और व्यथित नजर आ रहा है. वहीं, अपर्णा यादव के मायके में भी जैसे ही यह खबर पहुंची, माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. परिवारजनों समेत स्थानीय लोग भी शोक में डूब गए हैं. हर कोई दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. इस दुखद घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है. लोग ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के निधन पर बोले मंत्री मनोज पांडेय
प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पांडे ने बुधवार को कहा, “हम सभी के लिए आज बहुत दुखद दिन है. एक ऐसा होनहार नौजवान, जिसके बहुत सपने थे और आगे बहुत लंबा जीवन था. आश्चर्य की बात है कि जिसने सालों अपने स्वास्थ्य के बारे में बड़ी चिंता की हो, उसके साथ एक अनहोनी घटना. यह स्तब्ध कर देने वाली घटना है. हम सभी बहुत दुखी हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस अपार दुख की घड़ी में इस परिवार को सहारा दें.”
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव का बैकुंठधाम भैसाकुंड पर होगा अंतिम संस्कार
प्रतीक यादव का आज यानी कि गुरुवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार होगा. प्रतीक यादव का बैकुंठधाम भैसाकुंड पर अंतिम संस्कार होगा. भाई अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव समेत यादव परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे. BJP और सपा के कई अन्य नेता कार्यकर्ता भी रहेंगे मौजूद.


