राजस्थान में यहां लगता है मूंछों का मेला, बड़ी मूंछों के अनोखे कॉम्पिटिशन देखने उमड़ते हैं देशी-विदेशी पर्यटक

Date:


Last Updated:

Ajmer News: बड़ी-बड़ी मूंछों वाले लोगों को देखना है और राजस्थान की संस्कृति को करीब से जानने का शौक रखते हैं तो तैयारी कर लीजिए पुष्कर मेले में आने की. पुष्कर मेले की अनौपचारिक शुरुआत आज से हो चुकी है. मेले की विधिवत शुरुआत 17 नवंबर को झंडारोहण के साथ होगी उसके बाद से मेले में कई सारे कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. अगर आप भी बड़ी-बड़ी मूंछों वाले लोगों को देखना चाहते हैं और राजस्थान की संस्कृति को करीब से जानने का शौक रखते हैं तो तैयारी कर लीजिए पुष्कर मेले में आने की. इस मेले में आपको लंबी-लंबी मूंछों का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, मूंछों से जुड़े कई तरह के करतब और देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच होने वाली रोचक प्रतियोगिताएं भी आपका ध्यान खींचेंगी.

हर साल लगने वाला पुष्कर मेला अपनी अलग पहचान और खास अंदाज के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है. यहां राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और रहन-सहन की झलक देखने को मिलती है. मेले में राजस्थानी वेशभूषा में सजे लोग, रंग-बिरंगी पगड़ियां और बड़ी-बड़ी मूंछें पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं. खासकर मूंछों को लेकर होने वाली गतिविधियां और प्रतियोगिताएं लोगों को खूब पसंद आती हैं. पुष्कर मेले में आने वाले पर्यटक इन अनोखे अंदाज को अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूलते.

विदेशी पर्यटक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है
इस मेले में मूंछों के अलावा देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच भी कई तरह के मुकाबले आयोजित किए जाते हैं. इन प्रतियोगिताओं में विदेशी पर्यटक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. भारतीय और विदेशी पर्यटकों के बीच होने वाले मुकाबले मेले के माहौल को और भी खास बना देते हैं. इसके अलावा यहां होने वाली पशु प्रतियोगिताएं, ऊंटों का आकर्षक श्रृंगार और पारंपरिक गतिविधियां भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं.

विधिवत शुभारंभ 17 नवंबर से होगा
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की अनौपचारिक शुरुआत आज से हो चुकी है जबकि मेले का विधिवत शुभारंभ 17 नवंबर को झंडारोहण के साथ होगा. इसके बाद से ही मेले में कई सारी प्रतियोगिताएं ,सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएंगे . इस बार मेले को और भी आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने मेले की तैयारी पूरी कर ली है .

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related