bhai dooj 2026 tilak lagane ka shubh muhurat and bhai dooj puja samagri list | भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का उत्तम मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन सा

Date:


होमताजा खबरधर्म

भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का उत्तम मुहूर्त, नोट करें पूजन सामग्री लिस्ट

Last Updated:

Bhai Dooj 2026 Tilak Muhurat: 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा. इस खास अवसर पर भाई को तिलक लगाने के लिए उत्तम मुहूर्त क्या रहेगा? साथ ही, जानिए संपूर्ण पूजन सामग्री की लिस्ट और पूजा की थाली सजाने की सही विधि, जिससे आप अपने भाई के लिए इस पावन पर्व को और भी अधिक शुभ और मंगलमय बना सकें.

Zoom

Bhai Dooj 2026 Tilak Muhurat: 11 नवंबर को देशभर में भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा, हर साल यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं. वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और खुशहाली का संकल्प लेते हैं. भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इसी के साथ पांच दिन तक चलने वाले दीपावली महापर्व का समापन हो जाता है. इस दिन भाई को शुभ मुहूर्त में तिलक लगया जाता है इसलिए पूजा के समय कोई कमी ना रह जाए इसलिए आज ही बाजार से सामान मंगवा लें, ताकि किसी तरह का कोई व्यवधान ना आए. आइए जानते हैं भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त और पूजन सामग्री लिस्ट…

भाई दूज 2026
द्वितीया तिथि की शुरुआत: 10 नवंबर, दोपहर 2 बजे से
द्वितीया तिथि का समापन: 11 नवंबर, दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक
उदिया तिथि के आधार पर भाई दूज का पर्व 11 नवंबर 2026 दिन बुधवार को मनाया जाएगा. शास्त्रों में बताया गया है कि भाई दूज का पर्व दोपहर के समय व्यापिनी द्वितीया तिथि में मनाने का विधान है. वहीं 11 नवंबर को मध्यान्ह व्यापिनी तिथि मौजूद है, इसलिए यह पर्व बुधवार को मनाया जा रहा है.

भाई दूज 2026 तिलक लगाने का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस दौरान बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना कर सकती हैं.

भाई दूज का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है. पौराणिक कथा के मुताबिक, इस दिन भगवान यम अपनी बहन यमुना के घर गए थे. यमुना ने उनका स्वागत किया, माथे पर तिलक लगाया और भोजन कराया. बहन के प्रेम और सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक लगवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा. तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है.

भाई दूज पूजन सामग्री

  • रोली या कुमकुम
  • अक्षत (साबुत चावल)
  • चंदन
  • पूजा की थाली
  • घी का दीपक
  • रुई की बत्ती
  • धूप और अगरबत्ती
  • फूल और फूलों की माला
  • कलावा या मौली
  • नारियल
  • पान के पत्ते
  • सुपारी
  • मिठाई
  • फल
  • गंगाजल
  • दूर्वा
  • हल्दी
  • कलश और जल
  • कपूर
  • भाई के लिए उपहार और वस्त्र

भाई दूज की तिलक थाली कैसे सजाएं?
भाई दूज के दिन एक साफ पूजा की थाली लें. इसमें रोली, अक्षत, चंदन, मिठाई, फूल और दीपक रखें. इसके बाद दीपक जलाकर भाई की आरती उतारें और उसके माथे पर तिलक लगाएं. तिलक लगाने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं और उसकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना करें. भाई दूज पर विधि-विधान से पूजा करने और भाई को तिलक लगाने से भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ता है.

About the Author

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

और पढ़ें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related