8.7 C
Munich

श्रेयस अय्यर का ऐतिहासिक धमाका… आईपीएल में कप्तानी करते हुए रचा इतिहास, केएल राहुल के खास क्लब में मारी एंट्री

Must read

Last Updated:

Shreyas iyer creates history: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल इतिहास में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी (दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स) के लिए बतौर कप्तान 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस मैच में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाम हासिल किया और दिग्गज केएल राहुल के एक बेहद खास और दुर्लभ रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने आईपीएल के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में अय्यर ने वह मुकाम हासिल किया, जो आईपीएल के इतिहास में अब तक केवल एक ही कप्तान कर पाया था. अय्यर अब आईपीएल इतिहास के महज दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए बतौर कप्तान 1000 या उससे अधिक रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है.

Shreyas iyer creates history, Shreyas iyer, Shreyas iyer ipL records, Shreyas iyer 1000 runs two different team, Shreyas iyer ipl runs, Shreyas iyer scripts history, Punjab kings, श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले बतौर पंजाब कप्तान अपने 1000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ चार रनों की दरकार थी. उन्होंने इस आंकड़े को बेहद शानदार अंदाज में छुआ. मैच के 11.3 ओवर में जैसे ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने गेंद फेंकी, अय्यर ने उस पर एक करारा चौका जड़ दिया. इस पहली ही गेंद पर चौके के साथ उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में अपने 1000 रन पूरे कर लिए और एक नया इतिहास रच दिया.

Shreyas iyer creates history, Shreyas iyer, Shreyas iyer ipL records, Shreyas iyer 1000 runs two different team, Shreyas iyer ipl runs, Shreyas iyer scripts history, Punjab kings, श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर

इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूते ही श्रेयस अय्यर ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के एक बेहद खास और दुर्लभ रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. केएल राहुल इससे पहले आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों के लिए बतौर कप्तान 1000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे. राहुल ने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी करते हुए यह कारनामा किया था. अब अय्यर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान 1000 रन का आंकड़ा पार करके इस क्लब में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shreyas iyer creates history, Shreyas iyer, Shreyas iyer ipL records, Shreyas iyer 1000 runs two different team, Shreyas iyer ipl runs, Shreyas iyer scripts history, Punjab kings, श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर

अगर कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालें, तो केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के कप्तान के तौर पर 27 मैचों की 27 पारियों में 58.90 की शानदार औसत और 133.74 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1296 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 132 रन रहा था. इसके बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान के रूप में उन्होंने 37 मैचों की 37 पारियों में 42.27 की औसत और 130.37 के स्ट्राइक रेट से 1395 रन जोड़े.

Shreyas iyer creates history, Shreyas iyer, Shreyas iyer ipL records, Shreyas iyer 1000 runs two different team, Shreyas iyer ipl runs, Shreyas iyer scripts history, Punjab kings, श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर

दूसरी तरफ, श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी. दिल्ली के कप्तान के रूप में अय्यर ने 41 मैचों की 41 पारियों में 33.56 की औसत और 123.33 के स्ट्राइक रेट से 1242 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन नाबाद था. अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कप्तानी में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है.

Shreyas iyer creates history, Shreyas iyer, Shreyas iyer ipL records, Shreyas iyer 1000 runs two different team, Shreyas iyer ipl runs, Shreyas iyer scripts history, Punjab kings, श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के इतिहास को देखें, तो बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने 1296 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर अब 29 मैचों की 28 पारियों में ठीक 1000 रनों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. पंजाब के कप्तान के रूप में उनका औसत 50.00 का और स्ट्राइक रेट 170.64 का रहा है, जो बेहद विस्फोटक है। उनके नाम इस दौरान 11 अर्धशतक, 71 चौके और 64 छक्के दर्ज हो चुके हैं.

Shreyas iyer creates history, Shreyas iyer, Shreyas iyer ipL records, Shreyas iyer 1000 runs two different team, Shreyas iyer ipl runs, Shreyas iyer scripts history, Punjab kings, श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर

इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने पंजाब के लिए 34 मैचों में 27.38 की औसत से 849 रन बनाए थे. चौथे नंबर पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने पंजाब की कप्तानी करते हुए 29 मैचों में 25.56 की औसत से 639 रन बनाए. वहीं, शिखर धवन 17 मैचों में 35.53 की औसत से 533 रन बनाकर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

Shreyas iyer creates history, Shreyas iyer, Shreyas iyer ipL records, Shreyas iyer 1000 runs two different team, Shreyas iyer ipl runs, Shreyas iyer scripts history, Punjab kings, श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए सिर्फ 28 पारियों में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे किए हैं. इसके साथ ही वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पंजाब के लिए सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम है, जिन्होंने महज 21 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे. दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने इसके लिए 23 पारियां ली थीं. अब अय्यर 28 पारियों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं.

Shreyas iyer creates history, Shreyas iyer, Shreyas iyer ipL records, Shreyas iyer 1000 runs two different team, Shreyas iyer ipl runs, Shreyas iyer scripts history, Punjab kings, श्रेयस अय्यर, श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर

अगर ओवरऑल आंकड़ों की बात करें, तो श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए 1000 से अधिक रन बनाने वाले कुल 11वें खिलाड़ी बने हैं. मुंबई के रहने वाले इस दाएं हाथ के बल्लेबाज का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने साल 2015 से 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 87 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2375 रन बनाए. इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा बने, जहां उन्होंने दो सीजनों (2022 और 2024) में कुल 29 मैच खेलते हुए 752 रन अपने खाते में जोड़े. अब पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए उनका यह ऐतिहासिक सफर जारी है.

Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article