7.1 C
Munich

लड़खड़ाती लखनऊ को हराने के लिए चेन्नई के चैंपियन तैयार, रितुराज की टीम जीती तो बदल सकता है समीकरण

Must read


 नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और गुजरात टाइटंस के 16 अंक होने के बाद   चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ की दौड़ में अपनी जगह मजबूत करना चाहेगी, जबकि लखनऊ की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है और उनके लिए यह सिर्फ सम्मान का मैच है.

चेन्नई ने टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से में सही समय पर जीत हासिल की है, वहीं लखनऊ का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. चेन्नई को बाकी सारे मैच जीतने होंगे और साथ ही दूसरे मैचों के नतीजे भी उनके पक्ष में आने की उम्मीद करनी होगी. चेन्नई ने 11 में से 6 मैच जीतकर फिलहाल पांचवें नंबर पर है.

चेन्नई को चमत्कार करना होगा 

पांच बार की चैम्पियन चेन्नई टीम को अच्छी फिनिशिंग नहीं होने की वजह से आलोचना झेलनी पड़ी है, लेकिन संजू सैमसन, उर्विल पटेल, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कुछ नए खिलाड़ियों की वजह से टीम ने अच्छी वापसी की है. उर्विल के बेखौफ खेल से चेन्नई का पावरप्ले में प्रदर्शन बेहतर हुआ है. शुक्रवार को शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस को भी बीच के ओवरों में अच्छा खेल दिखाना होगा. धोनी लखनऊ तो पहुंचे है पर क्या वो मैदान पर उतरेंगे ये अपने आप में बड़ा सवाल है.

ओवर्टन की कमी खलेगी

जेमी ओवर्टन की जांघ की चोट की वजह से चेन्नई की गेंदबाजी कमजोर हुई है. ओवर्टन ने दस मैचों में 14 विकेट लिए और वह इस सीजन में चेन्नई के गेंदबाजी का मुख्य हिस्सा थे. अकील हुसैन, मुकेश चौधरी और अंशुल कम्बोज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं अफगानिस्तान के नूर अहमद भी प्रभावी रहे हैं.

अपने आपसे परेशान पंत

दूसरी तरफ लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के खराब फॉर्म का नुकसान हुआ है. उनके गेंदबाज विरोधी टीमों पर दबाव नहीं बना सके और चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में 203 रन बनाकर भी हार गए. जोश इंगलिस, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने कभी-कभी अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन पूरी टीम के तौर पर वे सफल नहीं रहे. प्लेइंग ऐलेवन को लेकर भी टीम मैनेजमेंट पर कई सवाल उठ रहे है जिसका जवाब अब तक मैनेजमेंट नहीं ढूढ़ पाई है.

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर),  शिवम दुबे,अंशुल कंबोज, प्रशांत वीर, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद.

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर),  मुकुल चौधरी जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, , अवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान,  प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी,



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article