7.1 C
Munich

mesh rashifal 14 May | Today mesh Rashifal | mesh Daily Horoscope | मेष राशिफल आज का | आज का मेष राशिफल |

Must read


Last Updated:

मेष राशि के स्वामी मंगल वर्तमान में आपकी राशि के अंदर गोचर कर रहे हैं. यह आपको साहस, काम करने की क्षमता और शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा लग्न के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. जिससे, संचार यात्रा और नए कामों में सफलता मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास देंगे और निर्णय क्षमता में वृद्धि करेंगे. इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान होकर काम करते हुए नजर आए

Mesh Rashi Today 15 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर: मेष राशि में आज बुद्धादित्य योग बनेगा. यह योग आर्थिक लाभ, नेटवर्किंग और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे. आपके सारे काम पूर्ण होते हुए नजर आएंगे. आज ग्रीष्म ऋतु माष ज्येष्ठ है. तिथि त्रयोदशी है. नक्षत्र अश्वनी है. पक्ष कृष्ण है. योग आयुष्मान है. सूर्योदय 5.30 पर होगा. सूर्यास्त 7.04 शायकाल पर होगा. शुभ अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.44 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक शुभ लाभ प्रदान करता है. कोई भी मांगलिक और शुभ काम करना हो तो इस मुहूर्त में कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 10.35 से 12.17 तक रहेगा. यह सबसे नुक्सानदेह माना जाता है. कोई नया काम न करें. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल वर्तमान में आपकी राशि के अंदर गोचर कर रहे हैं. यह आपको साहस, काम करने की क्षमता और शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा लग्न के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. जिससे, संचार यात्रा और नए कामों में सफलता मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास देंगे और निर्णय क्षमता में वृद्धि करेंगे. इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान होकर काम करते हुए नजर आएंगे.

प्यार और रिश्तों में बढ़ेगा लगाव
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कंधों, हाथों और गर्दन से जुड़ी हल्की समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लें. योग और तनाव नियमित करते रहें. इससे मानसिक तनाव कम होगा और स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं दूर होंगी. प्यार और रिश्तों में दिन अनुकूल रहेगा. पार्टनर के साथ बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. रिश्तों में चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती है. रिश्तों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है. घूमने के भी योग बन रहे हैं. पार्टनर के साथ कहीं डिनर के लिए भी जा सकते हैं. परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पुरा सहयोग मिलेगा. छोटी यात्रा और धर्मिक काम का योग बन रहे हैं.

मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक नजरिए से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. छोटे-छोटे लाभ मिलेंगे, जिससे पूरे दिन आपको अच्छा महसूस होगा. आज कमाई के नए ऑप्शन मिल सकते हैं. नौकरी और करियर में मेहनत और लगन के साथ किए गए कम से सफलता मिलेगी. रचनात्मक कामों से आप वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यवसाय में विस्तार होगा नेटवर्किंग से लाभ होने की उम्मीद है.

भगवान हनुमान की करें पूजा
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 3 और भाग्यांक आठ होगा. शुभ रंग पीला रहेगा और शुभ दिशा उत्तर और पूर्व होगी. आज भगवान हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. लाल फूल अर्पित करें. चमेली का तेल और सिंदूर लगाए. ओम हनु हनुमते नमः का 21 या 108 बार जाप करें. किसी गरीब को चने का दान करें दिन खुशहाली पूर्ण रहेगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article