बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदला, जान लें नया टाइम टेबल

Date:


Last Updated:

Banke Bihari Temple Time Table : अगर आप बांके बिहारी के भक्त हैं और मथुरा में उनके दर्शन करने का मन रखते हैं तो यह खबर आपके ही लिए है. श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर समय में बदलाव करने का फैसला किया गया है.

Zoom

बांके बिहारी मंदिर के बदले नियम.

मथुरा : ये खबर ठाकुर बांके बिहारी जी के भक्‍तों के लिए है. अगर आप भी वृंदावन बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो नया अपडेट जान लें. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदल रहा है. इसके तहत श्रद्धालुओं को अब दर्शन के लिए नए टाइम टेबल के हिसाब से ही आना होगा. दर्शन का समय 11 नवंबर से बदल जाएगा.

परंपरानुसार ग्रीष्म ऋतु एवं शीतकाल में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के कपाट खुलने के समय में बदलाव किया जाता है. शीतकाल में दीपावली के बाद और ग्रीष्मकाल में होली के बाद परिवर्तित किया जाता है. मंदिर के कार्यवाहक प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि शीतकालीन सत्र के दर्शन 11 नवंबर से लागू होंगे.

आइये जानते हैं बांके बिहारी मंदिर का शीत कालीन टाइम टेबल 

  • सुबह आठ बजे पट खुलने के बाद शृंगार आरती 8:10 पर होगी.
  • दोपहर 1.25 पर राजभोग आरती के बाद 1.30 पट बंद होंगे.
  • शाम 4 बजे दर्शन खुलने के बाद 8:55 पर शयन भोग आरती होगी.
  • फिर रात्रि 9 बजे पट बंद हो जाएंगे.

सेवाधिकारी से पहले प्रवेश पर रोक लगी

इससे पहले बांके बिहारी मंदिर में अब सेवाधिकारी से पहले किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. मंदिर प्रबंधन ने यह फैसला अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर अंकुश लगाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के उद्देश्य से लिया है. हालांकि, मंदिर प्रबंधन के इस निर्णय से गोस्वामी समाज नाखुश हैं. नए निर्णय के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे सेवाधिकारी के प्रवेश के बाद छह बजे से अन्य लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी. शाम को भी इसी तरह की व्यवस्था लागू रहेगी.

About the Author



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related