UP Chunav Updates Live: ‘देश में नहीं लागू होगा UGC का नया कानून, हमने कह दिया तो कह दिया’, यूपी चुनाव से पहले इस नेता ने दे दिया बड़ा बयान

Date:


Last Updated:

UP Elections Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुंडा विधायक राजा भैया ने यूजीसी पर बड़ा बयान दिया है. राजा भैया के इस बयान के बाद यूपी की पूरी पॉलिटिक्स बदल सकती है. जानें इसके साथ ही यूपी चुनाव…और पढ़ें

Zoom

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े दिनभर के अपडेट्स यहां जानें.

UP Vidhan sabha chunav 2027 Updates: यूपी चुनाव 2027 से पहले नेताओं के बयानों से राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है. यूपी के दिग्गज नेता और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राज्य की राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है. राजा भैया ने कहा है कि देश में यूजीसी का नया नियम लागू नहीं होगा. इस पहले उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) से पहले एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी किया गया है. आइए जानते हैं यूपी चुनाव 2027 को लेकर क्या-क्या हो रहा है?

चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने देर रात 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल में पांच जिलों के जिलाधिकारी, लखनऊ और मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गाजियाबाद और वाराणसी के नगर आयुक्त तथा सात मुख्य विकास अधिकारी शामिल हैं. सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में नए डीएम तैनात किए गए हैं. वहीं, अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजागणपति आर को सूडा का निदेशक नियुक्त किया गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल को मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.

सीएम योगी ने वोटर लिस्ट से हिंदूओं के नाम कटने पर जताई चिंता

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में भारी संख्या में हिंदूओं के वोट कटने पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. सीएम योगी ने बीजेपी की ओर से आयोजित कार्यशाला में हिंदू वोटरों के नाम कटने और उनकी उदासीनता को लेकर सवाल उठाए. सीएम योगी ने कार्यशाला में साफ कहा कि मुस्लिम वोटर जागरूक थे, जबकि हिंदू वोटर उदासीन रहे.

शादी के बाद बेटियों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़े

सीएम योगी ने चिंता जताते हुए कहा कि हिंदू लड़की की शादी के बाद मायके की मतदाता सूची से उसका नाम कट जाता है, लेकिन ससुराल की सूची में नाम नहीं जुड़वाया जाता. योगी ने इसी तरह मेरठ दक्षिण, अलीगढ़, बरेली कैंट, धामपुर, फरीदपुर, औराई, नकुड़, सुलतानपुर, जौनपुर, पीलीभीत नगर और छिबरामऊ विधानसभा सीटों के आंकड़े पेश कर बीजेपी को संभावित नुकसान की आशंका जताई.

बहुमंजिला इमारतों के नीचे ही बने पोलिंग बूथ

सीएम ने यह भी कहा कि बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग मतदान करने कम निकलते हैं. ऐसे में इन इमारतों के नीचे ही मतदान केंद्र बनाए जाने चाहिए. इससे पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में कह चुके थे कि 1.27 करोड़ वोट कट गए हैं. योगी ने एक बार फिर कहा कि 66 लाख मतदाताओं के नाम ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में हैं, लेकिन वे विधानसभा की मतदाता सूची से गायब हैं. सीएम ने यह भी कहा कि 55 लाख लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने दूसरे काम छोड़कर मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जुड़वाने के लिए जुटने को कहा. नए और पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कराने, छूटे हुए नाम जुड़वाने और सूची की त्रुटियां दूर करने के लिए विशेष संपर्क अभियान चलाने की जरूरत बताई. उन्होंने युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता जोड़ो अभियान के तहत ग्राउंड जीरो पर उतरकर पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया.

पंकज चौधरी ने हर बूथ पर पहुंचने की दी जिम्मेदारी

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यशाला में साफ कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत घोषित किए गए मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करेंगे. बीजेपी युद्धस्तर पर मतदाताओं के नाम जुड़वाने का अभियान चलाएगी.

पंकज चौधरी ने कहा कि छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, लेकिन एक राजनीतिक दल होने के नाते बीजेपी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगी.

November 14, 202615:16 IST

UP Chunav 2027: ‘अच्छा है, लोग भावनात्मक मुद्दों में नहीं बहेंगे’, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर अखिलेश यादव ने दी सधी प्रतिक्रिया

UP Chunav Updates Live: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा बनाए गए नए गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर घोषित किए गए इस मोर्चे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया दी है. एएनआई के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लोग भावनात्मक नारों में नहीं बहेंगे और बुनियादी सवाल उठेंगे. आप भी सुनें क्या अखिलेश यादव ने क्या कहा.

November 14, 202612:51 IST

UP Chunav 2027: ‘यूजीसी नहीं लागू होगा, हमने कह दिया तो कह दिया’, यूपी चुनाव से पहले राजा भैया ने दे दिया बड़ा बयान

UP Chunav Updates Live: यूपी चुनाव 2027 से कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बड़ा बयान दिया है. राजा भैया का यह बयान यूपी चुनाव की दशा और दिशा दोनों तय कर सकती है. दरअसल देश में बीते कुछ महीनों से यूजीसी को लेकर राजनीति गर्म है. जिस यूजीसी को लेकर पूरे देश में सवर्ण समाज आंदोलनरत हैं, उसी बिल पर राजा भैया ने ऐसा बयान दिया, जो सवर्ण समाज को बीजेपी और एनडीए के और नजदीक ला सकता है. राजा भैया ने कहा, ‘जाइए देश में यूजीसी लागू नहीं होगा. हमने कह दिया तो कह दिया.’

November 14, 202611:26 IST

सहारनपुर नगर सीट पर 7434 वोटों से जीती थी BJP, SIR में कट गए 17,330 हिंदू वोटर्स के नाम

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की ओर से आयोजित कार्यशाला में हिंदूओं के वोट कटने और उदासीनता को लेकर सवाल उठाए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यशाला में साफ कहा कि मुस्लिम वोटर जागरूक थे और हिंदू वोटर उदासीन थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई विधानसभा सीट का हवाल देते हुए आंकड़े भी पेश किए. सहारनपुर नगर विधानसभा सीट का उदाहरण देकर बताया कि पिछले चुनाव में यहां बीजेपी 7434 वोटों से जीती, जबकि एसआईआर में 17,330 हिंदू वोट कम हो गए हैं. सीतापुर में 1253 वोटों से कमल खिला, जहां एसआईआर के बाद 6065 वोट घट गए.

सहारनपुर नगर सीट पर 7434 वोटों से जीती थी BJP, SIR में कट गए 17,330 हिंदू वोटर्स के नाम, सीएम योगी का दावा

November 14, 202609:52 IST

UP Chunav Updates Live: कल्याण सिंह के पोते के तिलक के लिए 100 बीघे में बना पंडाल

UP Chunav Updates Live: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते के तिलक समारोह चर्चाओं में है. बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह के तिलक समारोह को खास बनाने के लिए ताला नगरी में करीब 100 बीघे जमीन पर विशाल पंडाल तैयार किया गया है. इस समारोह में करीब 80 से 85 हजार मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है. मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने और सजावट तक हर चीज का खास ध्यान रखा गया है.

कल्याण सिंह के पोते के तिलक के लिए 100 बीघे में बना पंडाल, अलीगढ़ में जुटेगी यूपी कैबिनेट, थाईलैंड से लाए गए फूल

November 14, 202609:42 IST

UP Elections Live Updates: अनुज सिंह बने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें पांच जिलों के डीएम, दो विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, दो नगर आयुक्त और सात सीडीओ शामिल हैं. मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) से पहले हुए इस फेरबदल को चुनाव आयोग के निर्देशों से जोड़कर देखा जा रहा है. आयोग ने 31 मई 2027 तक किसी जिले में तीन साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों के तबादले का निर्देश दिया था. इसके तहत सीतापुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के डीएम बदले गए हैं. राजागणपति आर को सूडा का निदेशक और प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया डीएम बनाया गया है.

November 14, 202609:42 IST

UP Poll Updates Live: यूपी में 19 नवंबर से BJP का मतदाता जोड़ो अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से 19 नवंबर से बूथ स्तर पर मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू करने का आह्वान किया. लखनऊ में आयोजित ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ की कार्यशाला में उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है. वहीं, अपात्र और फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाना लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी है. योगी ने कार्यकर्ताओं से दोहरे नाम और मतदाता सूची की विसंगतियां दूर कराने को कहा. महिला मतदाताओं और प्रवासी श्रमिकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण प्राथमिकता से कराया जाए. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सभी जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

November 14, 202609:41 IST

UP Chunav Updates: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- पुलिस भर्ती पास करने वालों से भी हो रही वसूली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार और खराब कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा. शुक्रवार को सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों से भी पैसे वसूले जा रहे हैं. अखिलेश ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी की है. मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने यहां तक कहा कि राज्य पुलिस को भंग कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में किसी सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट की इतनी सख्त टिप्पणी सुनने को नहीं मिली. अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related