न महंगा रेस्टोरेंट, न कोई खास तामझाम, गाजीपुर के इस छोटी सी दुकान के मंचूरियन के दीवाने हैं लोग

Date:


गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद अगर आपको कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो स्टेशन के बाहर मौजूद सरस्वती मंचूरियन की दुकान पर लोगों की भीड़ दिखाई दे सकती है.यहां कोई बड़ा रेस्टोरेंट नहीं, न ही खाने का लंबा-चौड़ा मेन्यू.एक छोटी-सी दुकान है, जहां 20 रुपये में मिलने वाला मंचूरियन लोगों के बीच अपनी पहचान बना चुका है.

इस दुकान की खासियत सिर्फ इसकी कम कीमत नहीं, बल्कि इसे परोसने का तरीका भी है.गर्मागर्म मंचूरियन बॉल्स के ऊपर टमाटर का सूप डाला जाता है.साथ में बारीक कटी पत्ता गोभी और दूसरी सब्जियां मिलाई जाती हैं. सूप और सब्जियों के साथ परोसा जाने वाला यह मंचूरियन अपने अलग स्वाद की वजह से लोगों को आकर्षित करता है.

पांच साल से चला रहे दुकान, रोज बिकती हैं करीब 100 प्लेट

दुकान संचालक के मुताबिक, वह पिछले पांच साल से यहां मंचूरियन बेच रहे हैं.शुरुआत से लेकर अब तक दुकान पर आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है. उनके अनुसार, रोजाना करीब 100 प्लेट मंचूरियन की बिक्री हो जाती है.दुकान पर मंचूरियन ताजा तैयार किया जाता है और ग्राहकों को गर्मागर्म परोसा जाता है.

20 रुपये की एक प्लेट में आमतौर पर 7 से 8 मंचूरियन बॉल्स मिलती हैं, हालांकि कभी-कभी इनकी संख्या 5 भी होती है. कम कीमत में मिलने वाला यह नाश्ता यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी अपनी ओर खींचता है.

बॉल्स से लेकर सूप तक, ऐसे तैयार होती है प्लेट

इस दुकान पर मंचूरियन तैयार करने का तरीका भी दिलचस्प है। पत्ता गोभी और दूसरी सब्जियों को बारीक काटकर मंचूरियन की बॉल्स तैयार की जाती हैं.इन्हें तलने के बाद प्लेट में रखा जाता है. फिर ऊपर से टमाटर का सूप और कटी हुई सब्जियां डाली जाती हैं. इस तरह ग्राहकों को एक ही प्लेट में मंचूरियन के साथ सूप का स्वाद भी मिलता है.

ग्राहकों के लिए सिर्फ नाश्ता नहीं, स्वाद की पहचान

दुकान पर मंचूरियन खाने पहुंचे छोटू कुमार बताते हैं कि उन्होंने दूसरी जगहों पर भी मंचूरियन खाया है, लेकिन यहां का स्वाद उन्हें अलग लगता है. उनके मुताबिक, टमाटर का सूप और सब्जियां मिलाकर परोसने से इसका स्वाद बढ़ जाता है. वह दुकान की साफ-सफाई को भी इसकी खासियत बताते हैं.

छोटू कुमार बताते है मैंने दूसरी जगह भी मंचूरियन खाया है, लेकिन यहां का टेस्ट अलग लगता है. ऊपर से जो टमाटर का सूप डालते हैं, उससे इसका स्वाद बढ़ जाता है.

एक छोटे लड़के विशाल ने बताया हम यहां पहले भी कई बार खा चुके हैं. स्टेशन के पास है और कीमत भी ज्यादा नहीं है. जब भी इधर आते हैं तो मंचूरियन खाने का मन हो जाता है.

स्टेशन के आसपास रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए यह दुकान शाम के नाश्ते का एक जाना-पहचाना ठिकाना बन गई है.कुछ लोग ट्रेन से उतरने के बाद यहां रुकते हैं, तो कुछ स्थानीय लोग खास तौर पर मंचूरियन खाने पहुंचते हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related