Last Updated:
बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं. दो दिन पहले उन्होंने सतपुड़ा में जंगल सफारी को एन्जॉय किया और इसके उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर बाबा महाकाल के दर्शन किए. इसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं.
हंसिका मोटवानी ने रविवार सुबह(15 नवंबर) ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में हिस्सा लिया. इसके बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की. मंदिर समिति, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव समेत कई लोगों को आभार जताया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह भगव भक्ति में लीन नजर आईं.
हंसिका मोटवानी ने माथे पर त्रिपुंड लगाए दिखीं. उन्होंने महाकाल दर्शन के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना. दर्शन के करने बाद उन्होंने कहा, “जय श्री महाकाल. जय श्री महाकाल. मेरी बहुत हमेशा से तमन्ना थी कि मैं यहां आऊं. और मेरा बहुत ही अच्छा अनुभव रहा.”
हंसिका मोटवानी ने कहा, “मैंने भस्म आरती देखी, एक्सपीरियंस किया. बहुत ही ज्यादा ही डिवाइन एनर्जी है और यहां की हॉस्पिटैलिटी सब बहुत अच्छे से अरेंज किया. थैंक यू सो मच. एंड स्पेशल मेंशन टू यहां के जो सीएम है डॉक्टर मोहन, थैंक यू सो मच फॉर मेकिंग एवरीथिंग वेरी स्मूथ. जय श्री महाकाल.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ihansika)
Add News18 as
Preferred Source on Google
हंसिका मोटवानी ने कहा, “मंदिर में जितने श्रद्धालु थे कमिटी, मंदिर समिति ने बहुत ही अच्छा व्यवस्था की थी. बहुत ही स्मूथ था. बहुत अच्छा लगा और बहुत ही अच्छे से हमें अच्छे से दर्शन करवाए.”
इससे पहले, हंसिका मोटवानी ने सतपुड़ा की अपनी यात्रा की झलकियां शेयर कीं. इसके माध्यम से उनके फॉलोअर्स मध्य भारत के सबसे खूबसूरत जंगल को करीब से देख पा रहे हैं. वहां के प्राकृतिक परिवेश से लेकर बैकवाटर्स के किनारे की शांत जीवनशैली तक आपको रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर ले जाता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ihansika)
वह एक तस्वीर में सतपुड़ा के बेहद खूबसूरत नजारों के बीच और डेनवा बैकवाटर्स के किनारे स्थित ‘डेनवा बैकवाटर एस्केप’ में बैठी नजर आईं. हंसिका ने शानदार प्राकृतिक अनुभवों और ‘पगडुंडी सफारी’ के बारे में बात की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ihansika)
हंसिका मोटवानी इस दौरान काफी खुश नजर आईं. उन्होंने इसे प्रकृति से अपनी करीबी बताया. उन्होंने बताया कि सतपुड़ा उनके लिए एक बेहतरीन जगह बन गई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ihansika)
