Uttarakhand National Parks Reopen: कॉर्बेट और राजाजी में आज से जंगल सफारी शुरू, जानें कैसे पहुंचें और कहां ठहरें

Date:


सर्दियों की शुरुआत के साथ उत्तराखंड के जंगल एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं. मानसून के दौरान रास्तों की खराब स्थिति और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जून में बंद किए गए कॉर्बेट और राजाजी नेशनल पार्क में 15 नवंबर से नया पर्यटन सीजन शुरू हो गया है. अब पर्यटक जंगल सफारी के जरिए हाथी, हिरण, बाघ, तेंदुए और कई तरह के पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने की कोशिश कर सकते हैं.

अगर आप दिल्ली-एनसीआर से वीकेंड ट्रिप या दो से तीन दिन की छुट्टी प्लान कर रहे हैं, तो ये दोनों जगहें अच्छा विकल्प हो सकती हैं.

1. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क देश के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है. यह रामनगर के पास स्थित है और बाघों के साथ-साथ हाथी, हिरण, मगरमच्छ और कई प्रजातियों के पक्षियों के लिए जाना जाता है.

कहां करें सफारी?

15 नवंबर से यहां ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में भी सफारी शुरू हो गई है. ढिकाला में पर्यटक कैंटर सफारी कर सकते हैं, जबकि दुर्गादेवी में जिप्सी सफारी का विकल्प है. इसके अलावा बिजरानी, ढेला और झिरना जैसे जोन भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं. ढिकाला, बिजरानी, ढेला और झिरना के वन विश्राम गृहों में रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध है.

आसपास कहां घूमें?

गर्जिया देवी मंदिर: कोसी नदी के बीच चट्टान पर स्थित यह मंदिर बेहद खूबसूरत नजारा पेश करता है.

कॉर्बेट फॉल्स: जंगलों के बीच स्थित यह झरना प्रकृति प्रेमियों के लिए अच्छी जगह है.

कॉर्बेट म्यूजियम: कालाढूंगी में स्थित इस संग्रहालय में जिम कॉर्बेट के जीवन और उनके संरक्षण कार्यों से जुड़ी चीजें देख सकते हैं.

सीताबनी: जंगल और प्राकृतिक वातावरण के बीच समय बिताने के लिए यह इलाका अच्छा विकल्प है.

कहां ठहरें?

रामनगर, ढिकुली और गर्जिया के आसपास कई होटल और रिसॉर्ट उपलब्ध हैं. अगर आप जंगल के नजदीक रहना चाहते हैं, तो ढिकुली के रिसॉर्ट चुन सकते हैं. वहीं बजट में ठहरने के लिए रामनगर में होटल और गेस्ट हाउस देख सकते हैं. जंगल के अंदर बने वन विश्राम गृहों में भी पहले से बुकिंग कराई जा सकती है.

2. राजाजी नेशनल पार्क

हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के आसपास फैला राजाजी नेशनल पार्क हाथियों के लिए खास तौर पर जाना जाता है. यहां बाघ, तेंदुए, हिरण और कई तरह के पक्षियों को भी देखने का मौका मिलता है.

कहां करें सफारी?

15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला, मोतीचूर, रानीपुर और चिलावाली जोन में सफारी शुरू हो गई है. चीला जोन का जंगल और गंगा के आसपास का प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को खास अनुभव देता है. यहां जिप्सी सफारी के जरिए जंगल की सैर की जा सकती है.

आसपास कहां घूमें?

हरिद्वार: हर की पौड़ी और गंगा आरती का अनुभव ले सकते हैं.

ऋषिकेश: राम झूला, लक्ष्मण झूला क्षेत्र और गंगा किनारे घूम सकते हैं.

चीला डैम: पानी और जंगल के खूबसूरत नजारे देखने के लिए अच्छी जगह है.

मोतीचूर क्षेत्र: जंगल और पक्षियों को देखने में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए अच्छा विकल्प है.

कहां ठहरें?

चीला क्षेत्र में गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का गेस्ट हाउस एक विकल्प है. इसके अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश में बजट होटल से लेकर प्रीमियम रिसॉर्ट तक मिल जाएंगे. सफारी के लिए सुबह जल्दी पहुंचना हो तो चीला या मोतीचूर के नजदीक ठहरना सुविधाजनक रहेगा.

कैसे पहुंचें कॉर्बेट और राजाजी?

कॉर्बेट नेशनल पार्क:

दिल्ली से रामनगर की दूरी करीब 240 किलोमीटर है.

सड़क मार्ग से मुरादाबाद और काशीपुर होते हुए रामनगर पहुंच सकते हैं.

ट्रेन से रामनगर रेलवे स्टेशन पहुंचना सुविधाजनक है.

पंतनगर एयरपोर्ट रामनगर से करीब 80 किलोमीटर दूर है.

राजाजी नेशनल पार्क:

दिल्ली से चीला जोन की दूरी करीब 220-225 किलोमीटर है.

सड़क मार्ग से मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार होते हुए पहुंच सकते हैं.

ट्रेन से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचकर टैक्सी या स्थानीय वाहन ले सकते हैं.

देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट भी एक विकल्प है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

who are panchdev in hinduism and Why these 5 gods called Panchdev | आखिर इन्हीं 5 देवताओं को क्यों कहा जाता है ‘पंचदेव’? जानिए...

होमफोटोधर्मपंचदेव क्यों कहलाते हैं यही पांच देवता? सृष्टि...