11.1 C
Munich

गोरखपुर की पहचान सिर्फ गोरखनाथ मंदिर और नाथ पंथ तक सीमित नहीं, पाल काल, बौद्ध परंपरा और प्राचीन अवशेष बनाते हैं खास

Must read


Last Updated:

त्तर प्रदेश का गोरखपुर सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर अपने भीतर कई ऐतिहासिक कालखंडों की परंपराओं और संस्कृतियों को भी समेटे हुए है. आज गोरखनाथ मंदिर की वजह से दुनिया भर में पहचान रखने वाला यह शहर कभी पाल काल, बौद्ध परंपरा और प्राचीन सभ्यताओं का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाली प्राचीन मूर्तियां, स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक अवशेष इस बात की गवाही देते हैं कि गोरखपुर का इतिहास बेहद समृद्ध और बहुआयामी रहा है.

ख़बरें फटाफट

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश का गोरखपुर सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर अपने भीतर कई ऐतिहासिक कालखंडों की परंपराओं और संस्कृतियों को भी समेटे हुए है. आज गोरखनाथ मंदिर की वजह से दुनिया भर में पहचान रखने वाला यह शहर कभी पाल काल, बौद्ध परंपरा और प्राचीन सभ्यताओं का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाली प्राचीन मूर्तियां, स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक अवशेष इस बात की गवाही देते हैं कि गोरखपुर का इतिहास बेहद समृद्ध और बहुआयामी रहा है.

पाल वंश की झलक आज भी मौजूद

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्राचीन इतिहास विभाग की प्रोफेसर प्रज्ञा चतुर्वेदी बताती हैं कि, गोरखपुर और उसके आसपास के इलाकों में कई ऐसी मूर्तियां और अवशेष मिले हैं. जिनकी बनावट पाल काल से जुड़ी हुई मानी जाती है. मूर्तियों में पत्थर की नक्काशी, देवी-देवताओं की आकृतियां और कलात्मक शैली उस दौर की विशेषता को दर्शाती हैं. पाल शासकों का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े हिस्से में रहा, जिसका असर गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत में भी दिखाई देता है.

नाथ पंथ ने दी अलग आध्यात्मिक पहचान

गोरखपुर की सबसे बड़ी पहचान नाथ पंथ संप्रदाय से जुड़ी मानी जाती है. गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली होने के कारण यह शहर नाथ योगियों का प्रमुख केंद्र बना. गोरखनाथ मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सदियों पुरानी साधना और योग परंपरा का प्रतीक भी है. यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. नाथ पंथ ने गोरखपुर को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से देशभर में अलग पहचान दिलाई.

बौद्ध और प्राचीन सभ्यताओं से भी रहा संबंध

इतिहासकारों के अनुसार गोरखपुर का संबंध बौद्ध काल से भी रहा है. भगवान बुद्ध की यात्रा से जुड़े कई क्षेत्र गोरखपुर मंडल के आसपास मौजूद हैं. यही कारण है कि यहां बौद्ध संस्कृति और प्राचीन भारतीय सभ्यता के प्रभाव भी देखने को मिलते हैं. पुराने टीले, प्राचीन अवशेष और खुदाई में मिली वस्तुएं इस क्षेत्र की ऐतिहासिक महत्ता को और मजबूत करती हैं.

आज गोरखपुर तेजी से आधुनिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद यहां की ऐतिहासिक विरासत लोगों को अपनी जड़ों से जोड़कर रखती है. नाथ पंथ, पाल काल और बौद्ध संस्कृति जैसे कई ऐतिहासिक अध्याय गोरखपुर को सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि इतिहास की जीवित पहचान बनाते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article