बलिया के ददरी मेला में 9 माह की बछिया मुन्नी की कीमत 65 हजार, खूब खिलाइये खूब दुहिए, देखने के लिए आ रहे हैं लोग

Date:


Last Updated:

Dadri Mela Ballia: बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में 9 महीने की होल्स्टीन फ़्रीज़ियन नस्ल की मुन्नी बछिया आकर्षण का केंद्र बनी है. इसकी कीमत 65 हजार रुपए तक मांगी जा रही है और यह रोजाना 26 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है. बलिया के नीरूपुर निवासी पशु प्रेमी पारसनाथ यादव ने कहा कि, यह बाछी कुल मिलाकर 9 महीने की हुई है. यह होल्स्टीन फ़्रीज़ियन (Holstein Friesian) नस्ल की बछिया है. इन्होंने इसकी मां को भी पाला था, जिससे इसका जन्म हुआ था. इसको पूरे परिवार के लिए मुन्नी के नाम से बुलाते हैं. इनका दावा है कि, इस नस्ल की और इतनी खूबसूरत बछिया इस पूरे मेले में कही नहीं है. इसके देखने के लिए लोगों के भीड़ के बारे में तो पूछिए मत, हर समय भीड़ लगी रह रही हैं.

बलिया: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के ऐतिहासिक और पौराणिक ददरी मेले के पशु मेले में एक खूबसूरत बछिया लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यह अपनी शानदार कद-काठी और अनेकों खासियत के चलते मेले में खूब सुर्खियां बटोर रही है. इसकी लास्ट कीमत 65 हजार रुपए मांगी जा रही है. खास बात है कि, यह अभी केवल 9 महीने की है. आपको बताते चलें कि, यह खाने-पीने में भी बहुत नखरे नहीं करती हैं. यह फ्रीजियन नस्ल की बछिया है और बड़ी होकर रोज 26 लीटर दूध दे सकती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत तो इसकी मजबूत इम्युनिटी पावर है, जिसके कारण यह नस्ल जल्द बीमार भी नहीं पड़ती है. इसका नाम भी मुन्नी रखा गया है, इसके मालिक का दावा है कि, इसको जितना खिलाएंगे उतना दूध देगी.

9 महीने की बछिया मुन्नी का ददरी पशु मेला में जलवा

जनपद बलिया के नीरूपुर निवासी पशु प्रेमी पारसनाथ यादव ने कहा कि, यह बाछी कुल मिलाकर 9 महीने की हुई है. यह होल्स्टीन फ़्रीज़ियन (Holstein Friesian) नस्ल की बछिया है. इन्होंने इसकी मां को भी पाला था, जिससे इसका जन्म हुआ था. इसको पूरे परिवार के लिए मुन्नी के नाम से बुलाते हैं. इनका दावा है कि, इस नस्ल की और इतनी खूबसूरत बछिया इस पूरे मेले में कही नहीं है. इसके देखने के लिए लोगों के भीड़ के बारे में तो पूछिए मत, हर समय भीड़ लगी रह रही हैं.

इसको किसी कीमत पर यह 51 हजार रुपए से कम में नहीं बेचेंगे. हां यह नखरे नहीं करती हैं, खरी, चोकर, भूसा और बरसीम कुछ भी डालिए, आराम से खा लेती है. घर का गुड़ है, खिलाया जाता हैं. इसकी मां से यह 13 लीटर एक टाइम दूध दुहते थे यानी रोज 26 लीटर दूध देती थी, जो द्वार से ही 1 लाख 30 हजार रुपए में बिक गई हैं. सींग के चलते यह बीमार भी न के बराबर पड़ती हैं.

होल्सटीन फ्रीजियन की जाने पहचान

हालांकि, होल्स्टीन फ़्रीज़ियन (Holstein Friesian) कि पहचान की बात करे, तो इसका चेहरा लंबा और माथा चौड़ा दिखता है, तो वहीं कान छोटे, पत्ती के आकार के और ऊपर की ओर उठे होते हैं. इसके अलावा, इनके चारों पैरों का निचला हिस्सा और पूंछ का निचला सिरा सफेद रंग का होता है. इसके शरीर पर काले और सफेद रंग के धब्बे होते हैं, जो रंग आपस में धुंधले होकर मिलने के बजाय एकदम साफ़ दिखाई देता हैं. एक बात और देसी गायों की तुलना में HF बछिया की पीठ पर कूबड़ होता ही नहीं है. इसके गले के नीचे लटकने वाली चमड़ी भी न के बराबर या बिल्कुल ही नहीं रहती हैं. इसको जो भी डालेंगे मन से खा लेगी. इसके खाने में कोई मरउवत नहीं है. हां जितना खिलाएंगे उतना दूध देगी. इसकी एक नहीं, बल्कि अनेकों खासियत है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related