Samantha Ruth Prabhu बनीं मां, फिल्ममेकर राज निदिमोरू के घर गूंजी किलकारी, दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम भी किया रिवील

Date:


Last Updated:

Samantha, husband Raj Nidimoru welcome baby boy: कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सामंथा रुथ प्रभु अब जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं. एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंजी हैं और इस खुशखबरी ने उनके फैंस को भी एक्साइटेड कर दिया है. सामंथा और राज निदिमोरू ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है. इतना ही नहीं उन्होंने बेटा का नाम बताकर फैंस को खास तोहफा दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है. फोटो साभार-instagram@samantharuthprabhuoffl

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में एक नई खुशी ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस और फिल्ममेकर राज निदिमोरू माता-पिता बन गए हैं. दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. सामंथा ने 19 नवंबर 2026 को एक बेटे को जन्म दिया. कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने नन्हे मेहमान का नाम भी बता दिया है. सामंथा और राज ने अपने बेटे का नाम ‘ईश्वर’ के नाम पर रखा है.

सामंथा और राज ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उनके नवजात बेटे का नन्हा हाथ एक बड़े हाथ की उंगलियां थामे नजर आ रहा है. हालांकि, कपल ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है. तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की.

पोस्ट में दोनों ने लिखा, ‘हमारा प्यारा बेटा देव निदिमोरू. 19 नवंबर 2026. हमारे दिल आज जितने खुश हैं, उतने पहले कभी नहीं थे.’ इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related