‘1962 में चीन ने मेरे गांव पर कब्जा किया था’: राहुल को रिजिजू ने याद दिलाया इतिहास, मांगे 4 सवालों के जवाब

Date:


होमताजा खबरदेश

‘1962 में चीन ने मेरे गांव पर कब्जा किया था’, राहुल पर रिजिजू ने किया पलटवार

Last Updated:

Kiren Rijiju Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से चार तीखे सवाल पूछे. रिजिजू ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस 1962 में चीन के हाथों मिली ‘अपमानजनक हार’ और उनके गांव पर हुए कब्जे के लिए माफी मांगेगी.

Zoom

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘समझौता कर चुके प्रधानमंत्री’ वाली टिप्पणी को लेकर 21 नवंबर को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उससे सवाल किए कि क्या कांग्रेस 1962 में चीन के हाथों मिली ‘अपमानजनक हार’ के लिए माफी मांगेगी और उसने भारत को गरीब देश क्यों बनाए रखा.

रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस को चार सवालों के जवाब देने चाहिए. पहला, 1962 में चीन ने मेरे गांव पर कब्जा कर लिया था. क्या कांग्रेस 1962 में हुए इस अपमान के लिए माफी मांगेगी? दूसरा, कांग्रेस ने भारत को गरीब देश बनाए रखा. क्यों? तीसरा, भारत को सपेरों का देश क्यों कहा जाता था? चौथा, भारत की अर्थव्यवस्था को ‘हिंदू विकास दर’ कहकर अपमानित क्यों किया गया?”

रिजिजू की यह टिप्पणी गांधी द्वारा 19 नवंबर को चीन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की त्रिपक्षीय बैठक को लेकर मोदी पर कटाक्ष किए जाने के बाद आई है. राहुल गांधी ने तीनों नेताओं की बैठक की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा था, “अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठे होते. समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता.”

रिजिजू ने 20 नवंबर को पत्रकारों से यह भी कहा था कि गांधी को भारत के खिलाफ बयान नहीं देने चाहिए, भले ही वह देश में हों या विदेश में. कांग्रेस नेता की टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. भाजपा के कई नेताओं ने गांधी पर वैश्विक भू-राजनीति की समझ नहीं होने का आरोप लगाया.

सत्तारूढ़ दल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाई गई एक तस्वीर साझा कर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया. इस तस्वीर में कांग्रेस नेता चीन में हुई त्रिपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप को पेय पदार्थ परोसते दिखाई दे रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ‘एक्स’ पर यह तस्वीर साझा करते हुए गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘कुछ ऐसे.’ इसके साथ उन्होंने हंसने और आग की लपटों वाले इमोजी भी लगाए.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related