Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, शाहरुख के लाडले बने बेस्ट डायरेक्टर

Date:


 नई दिल्ली. बीते शुक्रवार, 20 नवंबर को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स के विनर्स के नाम का ऐलान हुआ. इस अवॉर्ड समारोह में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, टेलीविजन, वेब सीरीज और म्यूजिक जगत के कलाकारों को इंडस्ट्री में योगदान और शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया. इस साल दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स में दो फिल्मों का दबदबा देखने को मिला जिन्होंने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था. ये दो फिल्में आदित्य धर की धुरंधर और मोहित सूरी की सैयारा है. चलिए आपको विनर्स की पूरी लिस्ट बताते हैं.

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत साल 2012 में हुई थी. ये पुरस्कार भारतीय मनोरंजन जगत के साथ-साथ इंटनेशनल लेवल पर भी सिनेमा और कला के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के उद्देश्य से दिए जाते हैं.

धुरंधर-सैयारा का दबदबा

इस साल आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने कुल 6 अवॉर्ड्स जीते थे. वहीं अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म सैयारा का भी दबदबा रहा. इस फिल्म ने 4 अवॉर्ड्स झटके.

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का जलवा देखने को मिला. फिल्म ने 6 कैटेगरी में अवॉर्ड्स झटके. ‘धुरंधर’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि रणवीर सिंह को उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. वहीं, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर के सम्मान से नवाजा गया. फिल्म में ‘रहमान डकैत’ का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना को भी उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए रिकग्निशन फॉर परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला.

इसके अलावा फिल्म के निर्माता आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को प्रोड्यूसर्स ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया. वहीं, फिल्म के संगीत के लिए शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. इस तरह ‘धुरंधर’ ने अभिनय से लेकर निर्देशन और संगीत तक, कई प्रमुख श्रेणियों में अपनी सफलता दर्ज कराई.

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. अनीत पड्डा को सैयारा में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला. फहीम अब्दुल्लाह को सैयारा के गानों को लिए प्लेबैक सिंगर ऑफ द ईय़र मिला. वहीं गानों के लिरिक्स के लिए इरशाद कामिल ने बेस्ट लिरिसिस्ट अवॉर्ड जीता. सैयारा के नाम कुल 4 अवॉर्ड्स रहे.

पढ़ें विनर्स के नाम की पूरी लिस्ट

टेलर स्विफ्ट – इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर

समय रैना- कॉमेडियन ऑफ द ईयर

आर्यन खान- बेस्ड डायरेक्टर फॉर डेब्यू सीरीज (बैड्स ऑफ बॉलीवुड)

जयदीप अहलावत- बेस्ट एक्टर फॉर पाताल लोक

शेफाली शाह- बेस्ट एक्ट्रेस फॉर दिल्ली क्राइम 3



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related