Last Updated:
How to Reduce DAP Consumption : यूरिया और डीएपी के अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी सख्त हो रही है, जिससे फसल की जड़ों और पैदावार पर बुरा असर पड़ता है. एग्री ह्यूमिक ग्रैन्यूल्स मिट्टी को मुलायम और भुरभुरी बनाकर जड़ों का अच्छा विकास करता है. बुवाई से कटाई तक असरदार यह उत्पाद 5 किलोग्राम प्रति एकड़ डालने से डीएपी-यूरिया की खपत 25% तक घट सकता है. एग्री ह्यूमिक ग्रैन्यूल्स दो ट्रॉली गोबर जैसा असर दिखाते हैं. खेत तैयार करते समय इसे डालने पर नमी मिलते ही मिट्टी फूलकर काली और भुरभुरी हो जाती है. यह मिट्टी में पहले से पड़ी डीएपी को फसल के लिए उपलब्ध कराने में सहायक बनता है. जड़ों का जमाव बेहतर होता है और पौधों में कल्ले भी मजबूत निकलते हैं. जिंक या जाइम डालने की जरूरत नहीं रहती. इससे न केवल रासायनिक बोझ कम होता है, बल्कि खेती की लागत घटाती है.
शाहजहांपुर. अधिक उत्पादन लेने की दौड़ में किसान रासायनिक खादों का अत्यधिक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे खेतों की मिट्टी सख्त होती जा रही है. इसकी वजह से फसल की पैदावार और जड़ों की ग्रोथ पर सीधा असर पड़ रहा है. किसानों को इस समस्या से उबारने के लिए वैज्ञानिक उन्हें जैविक खाद इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं. किसानों के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि कैसे सही पोषण और मिट्टी सुधार के जरिये जमीन को फिर से उपजाऊ बनाया जा सकता है और कैसे यूरिया व डीएपी की निर्भरता को घटाकर अच्छी पैदावार पाई जा सकती है. कृषि उत्पादों से जुड़ी एक नामी कंपनी के एक्सपर्ट लोकल 18 से कहते हैं कि यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों के लगातार उपयोग से मिट्टी सख्त हो जाती है, जिससे बीजों का जमाव और जड़ों फैलाव प्रभावित होता है. पहले गोबर की खाद से मिट्टी मुलायम रहती थी. एग्री ह्यूमिक ग्रैन्यूल्स लगभग दो ट्रॉली गोबर जैसा असर दिखाते हैं. खेत तैयार करते समय इसे डालने पर नमी मिलते ही मिट्टी फूलकर काली और भुरभुरी हो जाती है और पहले से मौजूद डीएपी को भी फसल के उपयोग लायक बनाती है, जिसे पौधे आसानी से ले सकें. बुवाई से कटाई तक यह काम करता है.
एक-एक दाने का उपयोग
लगातार डीएपी और यूरिया के इस्तेमाल से आज खेतों की मिट्टी सख्त होती जा रही है. जब जमीन सख्त हो जाती है, तो पौधों की जड़ों को फैलने और सही ढंग से अंकुरित होने में दिक्कत आती है. पहले के समय में किसान गोबर की खाद का उपयोग करते थे, जिससे मिट्टी मुलायम और स्वस्थ बनी रहती थी. बदलते दौर में मिट्टी की इसी कठोरता को दूर करना किसानों के सामने एक बड़ी चुनौती बन गया है. ऐसे में एग्री ह्यूमिक ग्रैन्यूल्स मिट्टी को मुलायम बनाने का काम करता है. जब खेत तैयार करते समय इसे डाला जाता है और मिट्टी को पानी मिलता है, तो यह जमीन को फुलाकर काली और भुरभुरी बना देता है. इससे जड़ों का जमाव बेहतर होता है और पौधों में कल्ले भी मजबूत निकलते हैं. यह मिट्टी में पहले से पड़ी डीएपी को फसल के लिए उपलब्ध कराने में सहायक बनता है.
कौन दिला पाएगा इतने फायदे
एग्री ह्यूमिक ग्रैन्यूल्स फसल लगाने से लेकर कटाई तक लगातार अपना असर दिखाता है. यह जैविक रूप से काम करते हुए मिट्टी की सेहत को सहारा देता है. प्रति एकड़ इसकी मात्रा 5 किलोग्राम बताई गई है, जिसकी कीमत लगभग 1000 रुपये है. समय पर सही मात्रा में प्रयोग करने से खेत में जाम पड़ने जैसी स्थिति से भी बचाव होता है और फसल को संतुलित पोषण मिलता है. इसके उपयोग से किसान डीएपी और यूरिया की मात्रा में 25-25 प्रतिशत तक कमी ला सकते हैं. जितनी डीएपी और यूरिया डाली जाती है, उसे एक चौथाई घटाया जा सकता है. अतिरिक्त जिंक या जाइम डालने की जरूरत नहीं रहती. इससे न केवल रासायनिक बोझ कम होता है, बल्कि खेती की लागत घटाने और मिट्टी को लंबे समय तक उपजाऊ बनाए रखने में भी मदद मिलती है.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
