Last Updated:
Guru Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 13 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति की चाल में बदलाव होने जा रहा है. गुरु के वक्री होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है, लेकिन सिंह, कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय खास माना जा रहा है. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के मुताबिक, इन तीन राशियों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने के संकेत हैं. सिंह राशि वालों को संतान और सामाजिक प्रतिष्ठा, कर्क राशि वालों को विवाह और आर्थिक स्थिति, जबकि धनु राशि वालों को करियर और रुके हुए कामों में राहत मिल सकती है.
Guru Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और उनकी चाल का विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समयावधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. इसके साथ ही ग्रहों का वक्री और मार्गी होना भी सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित करता है. ग्रहों की बदलती चाल का प्रभाव किसी के लिए शुभ, तो किसी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इसी क्रम में 13 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति वक्री होने जा रहे हैं. गुरु की इस बदलती चाल का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन सिंह, कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष फलदायी साबित हो सकता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन तीन राशियों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने के संकेत हैं.
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने बताया कि धर्मशास्त्रों और वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह की चाल का विशेष महत्व बताया गया है. सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करते हैं. इसके साथ ही वे कुछ समय के लिए वक्री अवस्था में भी आते हैं और फिर मार्गी हो जाते हैं. आगामी 13 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं. गुरु की इस उल्टी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. हालांकि, सिंह, कर्क और धनु राशि के जातकों को इसके विशेष सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
सिंह राशि: गुरु की वक्री चाल सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकती है. लंबे समय से संतान से जुड़ी समस्याओं और चिंताओं का समाधान होने की संभावना है. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा. इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और उच्च पदों पर बैठे लोगों से संपर्क स्थापित होने के योग बन सकते हैं.
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय राहत देने वाला हो सकता है. विशेष रूप से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने के संकेत हैं. जिन लोगों के विवाह की बात लंबे समय से अटकी हुई है, उनके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार और सुख-समृद्धि के मार्ग खुलने की संभावना है.
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति की वक्री चाल जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होने के योग बन सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. इसके साथ ही प्रभावशाली और उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क स्थापित होने से भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है.
पंडित कल्कि राम के मुताबिक, ज्योतिषीय मान्यताओं में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, संतान, विवाह, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में गुरु की चाल में बदलाव को महत्वपूर्ण माना जाता है. हालांकि, इसका वास्तविक प्रभाव प्रत्येक जातक की जन्मकुंडली में गुरु की स्थिति और अन्य ग्रहों के योग पर भी निर्भर करता है.
About the Author
Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
