लखनऊ में जमीन विवाद पर तड़ातड़ फायरिंग, युवक लहूलुहान, बुलंदशहर में ठेकेदार की गोली लगने से मौत

Date:


Last Updated:

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में जमीन का विवाद हो या घर के अंदर हुई गोलीबारी, दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. राजधानी लखनऊ में जमीन को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गई, जहां प्रॉपर्टी डीलर की गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर बुलंदशहर में घर के अंदर ठेकेदार की गोली लगने से मौत हो गई.

Zoom

लखनऊ में जमीन बनी जंग की वजह (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी. लखनऊ में जमीन के विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से एक युवक पर गोली चला दी. फायरिंग में नईम गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, बुलंदशहर में एक ठेकेदार की गोली लगने से मौत हो गई. शुरुआती जांच में ठेकेदार के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है. दोनों घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है.

पहली घटना राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के कटरा बक्कास की है. यहां जमीन के विवाद में मामला गोलीबारी तक पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर सुखविंदर सिंह अपनी जमीन पर काम करा रहे थे. इसी दौरान इलाके का रहने वाला नईम अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया.

नईम इस जमीन को विवादित बता रहा था और वहां चल रहे काम को रुकवाना चाहता था. इसी बात को लेकर सुखविंदर सिंह और नईम के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान सुखविंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर नईम पर फायरिंग कर दी.

गोली लगने से नईम गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर गोलीबारी तक कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

बुलंदशहर… घर में अकेले थे ठेकेदार, गोली लगने से मौत
दूसरी घटना बुलंदशहर के देहात थाना क्षेत्र की जीवनगीत कॉलोनी की है. यहां ठेकेदार कपिल बालियान की गोली लगने से मौत हो गई. घटना के वक्त वह घर में अकेले थे. उनकी पत्नी और बेटियां गांव गई हुई थीं. जानकारी के मुताबिक, कपिल बालियान की मौत लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने के कारण हुई. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है. (रिपोर्ट: प्रशांत कुमार)

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

Abhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the organization through camp…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related