लखीमपुर में भीषण हादसा, 4 की मौत, 10 लोगों से खचाखच भड़ी थी ओमनी कार, ट्रक से जा भिड़ी

Date:


लखीमपुर: उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. छह लोग गंभीर रुप से घायल है. घटना खंभारखेड़ा के पास हुई. जहां एक ओमनी कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई. ओमनी कार में बैठे लोग हवा में उछलकर सड़क पर जा ग‍िरे. मौके पर चीखपुकार मच गई. घटना के बाद स्‍थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई. लोगो ने मामले की जानकारी पुल‍िस को द‍िया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुल‍िस ने घटनास्‍थल की जांच की. स्‍थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, मृतकों के शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए ज‍िला अस्‍पताल भेज द‍िया है. मौके से ट्रक व ओमनी कार को पुल‍ि‍स ने जब्‍त कर ल‍िया है. बताया गया क‍ि घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुल‍िस ट्रक पर लगे नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुट गई है.

हादसे में इन चार लोगों की हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पप्पू (30) पुत्र जगन्नाथ, निवासी कटहा, थाना निघासन, जगन्नाथ, निवासी कटहा, थाना निघासन, अजय पुत्र गोविंद, निवासी अदलाबाद, थाना निघासन और बहादुर पुत्र गोबरे, निवासी बिछुवा, थाना पढ़ुआ के रूप में हुई है. जबक‍ि, घायलों में प्रयांस पुत्र प्यारेलाल कश्यप, निवासी ग्राम उचवा, थाना पढ़ुआ, नवल किशोर पुत्र राममनोहर, निवासी ग्राम नैनापुर, थाना पढ़ुआ (कार चालक), राजकिशोर पुत्र डालचन्द्र चौहान, निवासी ग्राम अदलाबाद, थाना निघासन, सनोज पुत्र रामचन्द्र गौतम, निवासी ग्राम तिवारी, थाना पढ़ुआ, अतुल कुमार पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम खींचेन पुरवा, थाना शारदानगर, कमलेश पुत्र भजनलाल कश्यप, निवासी निघासन, थाना निघासन है.

ओमनी कार में सवार थे 10 लोग

पुल‍ि‍स के मुताबि‍क, ट्रक खाली था. वह निघासन के सामने से आ रहा था. जबक‍ि‍, ओमनी कार निघासन की तरफ जा रही थी. ओमनी कार में करीब 10 लोग सवार थे. सभी अलग-अलग जगह के थे. इसी दौरान अचानक दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शवों का पोस्‍टमार्टम कराया जा रहा है. उनके पर‍िजनों से संपर्क क‍िया गया है. मामला दर्ज कर ल‍िया गया है. ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

दर्द से कराह रहे थे सड़क पर लोग

वहीं, स्‍थानीय लोगों का कहना है क‍ि घटना इतनी भयावह थी की ओमनी कार के परखच्‍चे तक उड़ गए. तेज धमाके जैसी आवाज हुई. सड़क पर लोग दर्द से कराह रहे थे. चारो तरफ लोग पड़े हुए थे. सड़क खून से पसरा था. लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे घायलों को क‍िसी तरह बाहर न‍िकाला गया. इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related