Bollywood News: दीपिका पादुकोण के बाद करीना संग शाहरुख खान का धमाका, ‘किंग’ के नए गाने से आया बड़ा अपडेट

Date:


Last Updated:

शाहरुख खान की फिल्म किंग में करीना कपूर के साथ एक गाना होगा, जिसे 25 नवंबर को रिलीज किया जा सकता है. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यह 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

ल्द ही किंग लेकर आ रहे हैं. दिसंबर में वह बॉक्स ऑफिस पर तीन साल बाद लौट रहे हैं. इस बीच किंग के स्पेशल नंबर को लेकर अपडेट सामने आया है. दरअसल किंग में करीना कपूर और शाहरुख खान की जोड़ी वाला एक गाना भी सुनाई देगा.

शाहरुख खान की किंग से पहला गाना रिलीज भी हो चुका है जिसमें दीपिका पादुकोण नजर आई थीं. अब जल्द ही नया पैपी गाना भी रिलीज होगा जिसमें एक बार फिर शाहरुख-करीना कपूर की जोड़ी दिखेगी.

करीना कपूर और शाहरुख खान की फिल्म के गाने का नाम डैडी कूल बताया जा रहा है जिसमें एक अलग ही फ्लेवर देखने को मिलेगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये गाना 25 नवंबर को रिलीज हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

किंग को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शाहरुख खान की किंग से पैपी डांस नंबर 25 नवंबर को रिलीज हो सकता है. मगर अभी मेकर्स सोच विचार कर रहे हैं कि वह दूसरे गाने के तौर पर डैडी कूल को रिलीज करें या किंग के टाइटल सॉन्ग को. लेकिन 25 नवंबर को ही वह गाना रिलीज करने वाले हैं.

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और करीना कपूर का ये गाना एक खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है. जिसमें सचिन-जिगर ने म्यूजिक दिया है. इसमें किंग का अवतार भी एकदम अलग देखने को मिलेगा.

मेकर्स ने किंग का टाइटल सॉन्ग और डैडी कूल दोनों ही गानों को एकदम तैयार कर लिया है. वह 9 दिन के गैप पर इन दोनों को रिलीज करने वाले है. अब देखना ये है कि बुधवार को मेकर्स कौन सा सॉन्ग रिलीज करेंगे.

बता दें किंग में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल समेत तमाम सितारे नजर आए इस फिल्म से सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी. यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म 24 दिसंबर को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज होगी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related