Last Updated:
Business Idea: रांची की प्रियंका जोसेफ पिछले 10 वर्षों से इको-फ्रेंडली सिल्क फैब्रिक और सौ साल पुरानी ब्लॉक प्रिंट परंपरा से कपड़े बना रही हैं. उनके प्राकृतिक रंगों से सजे कपड़ों की मांग दिल्ली और बेंगलुरु तक है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की प्रियंका जोसेफ जो की सिल्क फैब्रिक से कपड़े बनाती हैं. जहां खासतौर पर ब्लॉक प्रिंट उनकी डिजाइन होती है. प्रियंका ने बताया जो ब्लॉक प्रिंट है, यह हमारी 100 साल पुरानी परंपरा है, पहले लोग हाथ से ही ब्लॉक के माध्यम से डिजाइन बनाते थे और हम इसी तरीके से अपने सारे कपड़े में प्रिंट करते हैं. आइये जानते हैं प्रियंका की सफलता के बारे में.
प्रियंका ने बताया कि इसके अलावा उनका हर कपड़ा एकदम इको फ्रेंडली होता है, कलर भी हल्दी और इंडिगो का इस्तेमाल होता है. हम कोई आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जो करते हैं वह सारा नेचुरल होता है. आपको हमारे पास रॉयल ब्लू जो दिखेगा, वह पूरा इंडिगो कलर है, पीला कलर हल्दी से आता है और आयरन रस्ट का इस्तेमाल करते हैं.
भुज में उनके हैं कारीगर
प्रियंका बताती हैं कि हम प्राकृतिक कपड़े तो बनाते ही हैं और यह प्राकृतिक तरीके से सूखता भी है. दरअसल, जब आप कलर करते हैं तो धूप भी जरूरी होता है. हम धूप में सुखाते हैं, धूप ना हो तो फिर बड़ा मुश्किल बनाना हो जाता है. यह जो ब्लॉक प्रिंट है, यह भुज का आर्ट है, तो भुज में कारीगर हैं और हम उनको डिजाइन बताते हैं. वह हमें 10 दिन में बनाकर भेज देते हैं तो डायरेक्ट वहीं से मंगवाते हैं.
इस काम को करते हुए उन्हें 10 साल हो गए हैं. वह हमेशा यही सोचती थी कि इको फ्रेंडली चीज बनानी है, जो कि स्क्रीन फ्रेंडली भी रहे. सबसे पहले उन्होंने ₹26,000 लगाया था और पहले महीने 40,000 से ऊपर की कमाई हुई थी. आज भी इसी के आसपास अच्छी कमाई हो रही है. रांची में उनके 400 से 500 पेटेंट कस्टमर हैं.
दिल्ली बेंगलुरु तक से आते हैं ऑर्डर
प्रियंका बताती हैं कि ऑनलाइन वेबसाइट और इंस्टाग्राम के जरिए बेंगलुरु में भी उनके बहुत कस्टमर हैं, साउथ व दिल्ली तक उनके कस्टमर हैं. इन सभी जगहों से आर्डर आते हैं. हालांकि, यह कपड़ा थोड़ा एक्सपेंसिव होता है, जहां बहुत लोग अफर्ड नहीं कर पाते हैं, लेकिन जो इस चीज को समझते हैं. फिर वह हमारे पेटेंट कस्टमर बन जाते है. फिर वह दोबारा लौटकर जरूर आते है. रांची में उनका खुद का बुटीक भी है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
